विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी, कहा- कोविड की निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी RT-PCR टेस्ट करें

कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने साझा तौर पर गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी.

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी, कहा- कोविड की निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी RT-PCR टेस्ट करें
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों को लिखी गई चिट्ठी
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने साझा तौर पर गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी. चिट्ठी में सभी राज्यों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट से निगेटिव आने वाले लक्षण वाले लोगों का अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट करें. बता दें कि अभी तक एंटीजन टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के मरीज को निगेटिव मान लिया जाता था. लेकिन एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव टेस्ट पाए जाने पर RT-PCR टेस्ट के माध्यम से कोरोना वायरस की पुष्टि की जाती थी. पिछले दिनों जिस तरह से कोरोना के मामलों में उछाल आया है. माना जा रहा है कि इसको देखते हुए ही सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है. 

यह भी पढ़ें: केंद्र पर हमलावर राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने भारत के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है...

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR का मानना है कि ऐसा करके हम ज्यादा से ज्यादा कोरोना मरीजों तक पहुंच सकेंगे और उन्हें इस संक्रमण से बचा पाएंगे. कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है. पिछले कुछ महीनों में टेस्ट की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की गई थी. जिसकी वजह से देश में संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ी. लेकिन अब इस संख्या को और नियंत्रित करने के लिए हर संदिग्ध मरीज का इलाज करना चाहती है. अब एंटीजन टेस्ट के बाद निगेटिव पाए जाने के बाद भी RT-PCR टेस्ट कराया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण ने नौकरियां छीनीं, अब गुजर-बसर के लिए पीएफ का सहारा

बता दें कि भारत में एक दिन में Covid-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर बृहस्पतिवार को 44 लाख के पार हो गए. वहीं 1,172 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 75,062 हो गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Ministry, Symptomatic Negative Cases Of Rapid Antigen, RT-PCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com