विज्ञापन

बिहार CM सम्राट चौधरी को दी थी जान से मारने की धमकी, गुजरात से गिरफ्तार बिहार का मजदूर

Bihar News: सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाला व्यक्ति साणंद-कड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर राउंड-अप करके बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है.

बिहार CM सम्राट चौधरी को दी थी जान से मारने की धमकी, गुजरात से गिरफ्तार बिहार का मजदूर
बिहार सीएम को धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार.
  • बिहार CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात के साणंद से गिरफ्तार किया गया है
  • आरोपी की पहचान बांका जिले के 32 वर्षीय शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था और गुजरात में रहता था
  • आरोपी ने सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के दिन फोन कर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार पुलिस उसे गुजरात से पटना लेकर आ रही है. उसने शपथ ग्रहण के दिन सम्राट चौधरी को धमकी दी थी. गुजरात के साणंद से उसकी गिरफ्तारी की गई है. आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी 32 साल के शेखर यादव के रूप में हुई है. वह  गुजरात में रहकर मजदूरी करता था. 

बिहार सीएम को धमकी देने वाला गिरफ्तार

सम्राट चौधरी को धमकी दिए जाने के बाद बिहार पुलिस केस दर्ज कर गुप्त तरीके से छानबीन कर रही थी. बता दें कि आरोपी ने शपथ ग्रहण के दिन फोन कर 24 घंटे के भीतर सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी.सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

फोन पर दी थी सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी

बता दें कि मुख्यमंत्री को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 351(2), 351(3), 351(4), 352, 353, 224 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

गुजरात के साणंद से पकड़ा गया आरोपी

धमकी देने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश नायब पुलिस अधीक्षक श्री निलम गोस्वामी, साणंद विभाग, ने दिए थे. घटना को गंभीरता से लेते हुए साणंद पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर बी.टी. गोहिल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहकर सर्विलांस स्टाफ की मदद से आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.

 सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाला व्यक्ति साणंद-कड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया.  पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर राउंड-अप करके बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें- बिहार में सम्राट चौधरी को सीएम बनाने का फैसला ऐतिहासिक पर असली चुनौती तो अभी शुरू हुई है!

लेखक के बारे में
img
प्रभाकर कुमार
Contributing Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Bihar CM Samrat Chaudhary, Samrat Chaudhary Threaten Call, Gujarat Police, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com