पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव ( West Bengal 8 Phases Election) के ऐलान से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भड़क गई हैं. ममता ने शुक्रवार को 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए. तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुच्चेरी से अलग पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी. बंगाल में आठ चरणों में 33 दिनों की मैराथन चुनाव प्रक्रिया के बाद दो मई को नतीजे घोषित होंगे
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि तारीखों का ऐलान बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के सुझावों के आधार पर निर्धारित की गई है. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल को ‘भगवा खेमे की आंखों से' नहीं देखना चाहिए, उनका इशारा BJP की ओर था.
तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) सुप्रीमो ने कहा, ‘मैं चुनाव आयोग का सम्मान करती हैं, लेकिन सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि बंगाल में कई चरणों में चुनाव क्यों होंगे, जबकि अन्य राज्यों में एक चरण में मतदान होगा. यदि चुनाव आयोग लोगों से इंसाफ नहीं करता तो लोग कहां जाएंगे. लेकिन ममता ने दावा किया कि इन सभी चालों के बावजूद वह चुनाव जीतेंगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ममता ने कहा, ‘‘मुझे अपने सूत्रों से जानकारी मिली है कि चुनाव की तारीखें उसी अनुरूप हैं, जिस तरह से बीजेपी चाहती थी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बंगाल के चुनाव के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं कर सकते हैं.' बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के चुनाव जीतने पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह बंगाल की बेटी हैं और राज्य को बीजेपी से बेहतर जानती हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं