मालवीय सीट से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती को मिली हार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हो रहे हैं. अब तक के जो नतीजे घोषित हुए हैं, उनमें बीजेपी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. दिल्ली की मालवीय नगर (Malviya Nagar) सीट बीजेपी (BJP) उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने जीत हासिल की. शुरुआती रुझानों से ही इस सीट से BJP उम्मीदवार सतीश उपाध्याय आगे चल रहे थे. उनकी ये बढ़त आखिर तक कायम रही और उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती और कांग्रेस के जीतेंद्र कोचर को हरा दिया.
किस कैंडीडेट को कितने वोट
- सतीश उपाध्याय- 39564
- सोमनाथ भारती- 37433
- जीतेंद्र कोचर- 6770
पार्टी | जीत हार |
आम आदमी पार्टी | हार |
कांग्रेस | हार |
बीजेपी | आगे |
अन्य |
दिल्ली की जनता ने सत्तारूढ़ सरकार की बजाय इस बार बीजेपी पर भरोसा जताया. यही वजह है कि इस बार बीजेपी का दिल्ली का वनवास खत्म हो रहा है.
पार्टी | उम्मीदवार | हार/ जीत |
AAP | सोमनाथ भारती | हार |
BJP | सतीश उपाध्याय | जीत |
Congress | जीतेंद्र कोचर | हार |
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख क्षेत्रों में मालवीय नगर, ग्रीन पार्क, हौजखास, आईआईटी कैंपस, साकेत, किशनगढ़, संगम विहार, और महेन्द्र पार्क आते हैं. यह क्षेत्र दिल्ली के व्यस्त और प्रमुख इलाकों में स्थित है. मालवीय नगर, गौतम नगर, हौज खास, सफदरजंग डिवेलपमेंट एरिया में पंजाबी वोटर हैं. वहीं कालू सराय, कुमार बस्ती, हौज रानी, जहांपनाह और बेगमपुर जैसे इलाके में मुस्लिम बहुल वोटर हैं. पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी को इस सीट पर शानदार जीत मिलती रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं