कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज सुबह 10 बजे हमनें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है. हम हाईकमान से मिले निर्देश के आधार पर ही आगे बढ़ेंगे. लेकिन हमारा मूल फैसला और हमें जनता ने जो फैसला दिया है उसके मुताबिक हमें विपक्ष में ही बैठना चाहिए. यही अभी तक के हालात हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद ने रविवार को उस समय एक नया मोड़ ले लिया, जब बीजेपी की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंचे. जहां बीजेपी ने राज्यपाल को सरकार बनाने के बारे में असमर्थता के बारे में सूचित किया.
Congress leader Mallikarjun Kharge on Maharashtra govt formation: There's a meeting at 10 am today. We will proceed according to instruction from high command. But our original decision & decision of the people is that we should sit in opposition, that is the present position. pic.twitter.com/9Z6YLBTI7m
— ANI (@ANI) November 11, 2019
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कांफ्रेस कर शिवसेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शिवसेना व अन्य दलों के साथ मिलकर महायुति बनाई थी. जनता ने महायुति को जनादेश देकर सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी लेकिन शिवसेना ने जनादेश का अनादर किया है. लिहाजा हम राज्यपाल को जानकारी देने के लिए आए हैं कि हम सरकार नहीं बनाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमे सरकार बनाने का आमंत्रण भेजा था लेकिन बहुमत की संख्या नहीं होने की वजह से हम सरकार नहीं बनाएंगे.
कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं, पार्टियों में कुछ मुद्दों पर मतभेद होते हैं : संजय राउत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली थी वहीं शिवसेना 56 सीटें जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला था लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों दलों के मनमुटाव सामने आ गए, जिस कारण राज्य सरकार के गठन का मामला अधर में लटक गया. राज्यपाल की तरफ से सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्योता दिया गया था, जिसके जवाब में बीजेपी ने सरकार बनाने पर अपनी असमर्थता जता दी है. लिहाजा अब राज्यपाल दूसरे सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का आमंत्रण देंगे.
Video: पार्टियों में कुछ मुद्दों पर मतभेद होते हैं : संजय राउत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं