विज्ञापन

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, ATF पर वैट कम करने का किया ऐलान, अब 18 की जगह 7% देना होगा टैक्स

Maharashtra Reduced VAT on Aviation Fuel: महाराष्ट्र राज्य वित्त विभाग द्वारा 14 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, संशोधित टैक्स दर 15 मई, 2026 से प्रभावी होगी और 14 नवंबर, 2026 तक लागू रहेगी.

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, ATF पर वैट कम करने का किया ऐलान, अब 18 की जगह 7% देना होगा टैक्स
Aviation Turbine Fuel Tax Cut: महाराष्ट्र सरकार ने कम किए ATF पर वैट
  • महाराष्ट्र सरकार ने विमानन टरबाइन ईंधन पर वैट दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है
  • यह संशोधित वैट दर 15 मई 2026 से लागू होकर 14 नवंबर 2026 तक रहेगा
  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया है

ATF VAT Reduced: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ATF पर वैट कम करने का ऐलान किया है. ATF पर अब 18 प्रतिशत की जगह 7% टैक्स देना होगा. राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने विमानन टरबाइन ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (Value Added Tax) को 18% से घटाकर 7% कर दिया है.

राज्य वित्त विभाग द्वारा 14 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, संशोधित टैक्स दर 15 मई, 2026 से प्रभावी होगी और 14 नवंबर, 2026 तक लागू रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से एयरलाइंस का ईंधन खर्च कम होगा, हवाई सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और महाराष्ट्र के एयरपोर्ट्स के विकास को भी गति मिलेगी. विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया.

एटीएफ (Air Turbine Fuel) पर वैट कम करने का फडणवीस सरकार का फैसला...

  • हवाई यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय
  • आज से एटीएफ पर वैट 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया गया
  • राज्य के 16 हवाई अड्डों से यात्रा करने वाले 75 लाख यात्रियों को मिलेगा फायदा
  • हवाई किराए को नियंत्रण में रखने में मिलेगी मदद
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार माना.
     

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के विधायकों का जापान दौरा रद्द, फडणवीस सरकार का सख्त फैसला

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सख्त गाइडलाइन लागू: अफसर लोकल ट्रेन और बस से करेंगे सफर, AC के तापमान पर भी पाबंदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com