कांग्रेस उम्मीदवार सचिन सावंत को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अंधेरी पश्चिम से मैदान में उतारा गया है लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने में अनिच्छा जताई है. इस पर सचिन सावंत ने एक ट्वीट भी किया है और बताया है कि वह बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ना चाहते थे और इस वजह से उन्होंने पार्टी से अपने इस फैसले को बदलने का आग्रह किया है.
सचिन सावंत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से नामांकन मांगा था. मैं वहां लड़ना चाहता था लेकिन वह निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना उबाठा पार्टी के खाते में चला गया है. मैंने अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी नहीं मांगी थी. हालांकि, पार्टी के वरिष्ठजनों द्वारा मुझ पर दिखाए गए विश्वास के लिए तहे दिल से धन्यवाद! लेकिन मैंने महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी प्रभारी रमेश चेन्नितला से पार्टी के फैसले को बदलने का अनुरोध किया है. मैं पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं. इसलिए मुझे उम्मीद है कि पार्टी नेता मेरे अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की सूची शनिवार को की थी जारी
बता दें कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और इसमें 39 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. पार्टी ने दूसरी सूची में 23 और फिर तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं भाजपा और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने भी 22- 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं