विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2023

महाराष्ट्र : विधायक योगेश कदम की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

जानकारी के मुताबिक विधायक योगेश कदम जब खेड़ से मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे, तभी कशेड़ी घाट के पोलादपुर के पास चोलाई में पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

महाराष्ट्र : विधायक योगेश कदम की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
महाराष्ट्र के विधायक योगेश कदम की कार का पोलादपुर के कशेड़ी घाट के पास एक्सीडेंट हो गया है.
मुंबई:

महाराष्ट्र के विधायक योगेश कदम की कार का पोलादपुर के कशेड़ी घाट के पास एक्सीडेंट हो गया है. हादसा कल रात करीब 11:00 बजे हुआ. विधायक योगेश कदम सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन उनके ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं. उसे चोलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, विधायक योगेश कदम जब खेड़ से मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे, तभी कशेड़ी घाट के पोलादपुर के पास चोलाई में पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद टैंकर पलट गया और चालक फरार हो गया. पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी स्कूल में 6 साल के बच्चे ने टीचर को मारी गोली, पुलिस ने कहा- "...हादसा नहीं था"

जहरीली हवा में सांस ले रही है दिल्ली : कैंसर पैदा करने वाला पीएम 2.5 आपातकालीन स्तर पर

"ये चले दावोस में बर्फ उड़ाने और योगी ने... " : सामना ने शिंदे-फडणवीस पर यूं साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra MLA, MLA Yogesh Kadam, Yogesh Kadam, Yogesh Kadam Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com