महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली MVA सरकार संकट में नजर आ रही है, क्योंकि शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे समेत 22 विधायकों ने सूरत के एक होटल में डेरा डाल लिया है. एक दिन पहले हुए विधान परिषद चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग' की आशंकाओं के बीच उनके इस कदम से राज्य की महा विकास आघाडी (एवीए) सरकार की स्थिरता सवालों के घेरे में आ गई है. शिंदे ने अपने ट्विटर बायो से शिवसेना शब्द भी हटा दिया है. देर शाम को उन्होंने शिवसेना के दो नेताओं से सूरत में मुलाकात की, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सुलह के लिए शर्त रखी है कि शिवसेना बीजेपी के साथ सत्ता में वापस लौटे. महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर सभी पार्टियों में हलचल बढ़ गई है. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस घटनाक्रम का अपनी पार्टी से कोई संबंध होने से इनकार किया है. महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से उनकी पार्टी का कोई भी संबंध नहीं है. हालांकि वे यह कहने से नहीं चूके कि अगर शिंदे सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर आते हैं तो भाजपा इस पर ‘जरूर विचार करेगी.'
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Eknath Shinde News, Eknath Shinde In Gujarat