महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास बुधवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. कंट्रोल रूम को बताया गया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई. जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई है. जब यह हादसा हुआ, तब यह हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट से मुंबई की दिशा में जा रहा था.
पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के हिंजेवडी पुलिस हद्द के बावधन इलाके में पहाड़ पर हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यह घटना घटी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं. इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस हादसे में गिरीश कुमार पिल्लई (कप्तान), प्रीतमचंद भारद्वाज (इंजीनियर), परमजीत सिंह (कैप्टन) की मृत्यु हो गई है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. कंट्रोल रूम को बताया गया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं