Maharashtra Covid-19 Updates: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से 17 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, अब तक 37 हजार 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 9509 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,228 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 260 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15,576 हो गया है.
Maharashtra reported 9,509 COVID-19 cases and 260 deaths today, taking total cases to 4,41,228 including 2,76,809 recoveries and 15,576 deaths. Number of active cases stands at 1,48,537 out of which 44,204 cases are in Pune: State Health Department pic.twitter.com/8BnAydmCWl
— ANI (@ANI) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि रविवार को कुल 9,926 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,76,809 पहुंच गई. महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,537 है. वहीं, राज्य की राजधानी मुंबई में 1,105 नए मामले सामने आए, जिससे शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,436 हो गई. वहीं महानगरीय इलाके में 2,376 नए मामले मिले और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,46,154 हो गए.
विभाग के मुताबिक मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,447 हो गई है, जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,887 हो गया है. विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,55,701 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
VIDEO: कोरोना से बचने का सस्ता और अनोखा तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं