महाराष्ट्र (Maharashtra) में फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. पिछले 24 घंटों में वहां कोविड-19 के 15602 नए मरीज मिले हैं, जबकि 88 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्यभर में कुल 7,467 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है. अब तक राज्य में कुल 21,25,211 COVID-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में रिकवरी दर 92.49% है.
राज्य में कोरोना से मृत्यु दर 2.3% दर्ज की गई है. अब तक राज्य में कुल 1,74,08,504 नमूनों की जांच हो चुकी है. इनमें से 2,97,793 कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए हैं. यानी महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 13.20% है. फिलहाल पूरे राज्य में 5,70,695 लोग होम क्वारंटीन और 5,031 लोग इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Coronavirus India LIVE Updates: पिछले 24 घंटों में आए 24 हजार मामले, एक दिन में लगे 20 लाख टीके
मुंबई में 11,747 ऐक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. वहां अब तक कुल 3,41,999 कोविड केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,17,830 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. मुंबई में अब तक कुल 11,528 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है.
कोरोना: महाराष्ट्र के बाद MP में उठाए गए एहतियाती कदम, भोपाल-इंदौर में लग सकता है नाइट कर्फ्यू
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के परभणी और अकोला जिले में शु्क्रवार रात से लॉक डाउन की घोषणा की गई है. परभणी जिले में रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, इसी क्रम में अकोला जिले में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसके अलावा जलगांव सिटी में भी शुक्रवार रात 8 बजे सोमवार सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू है.लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा को इजाजत दी गई है. इससे पहले, गुरुवार को नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं