विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2020

कंगना रनौत के 'कमेंट' को लेकर महाराष्‍ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, 'कुछ लोग उस शहर..'

कंगना रनौत द्वारा हाल में मुंबई और यहां की पुलिस पर की गई टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है. रनौत ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘क्यों मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह महसूस हो रही है.’’

कंगना रनौत के 'कमेंट' को लेकर महाराष्‍ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, 'कुछ लोग उस शहर..'
मुंबई पर कमेंट को लेकर उद्धव ठाकरे ने इशारों-इशारों ने कंगना रनौत पर निशाना साधा
  • बोले, कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ नहीं, जहां से काम शुरू किया
  • मुंबई पर कमेंट को लेकर आलोचना के घेरे में हैं कंगना
  • कहा था, पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर की तरह क्‍यों लग रही मुंबई
मुंंबई:

बॉलीवुड कलाकार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्‍मीर (POK) से करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सोमवार को तंज कसा. महाराष्‍ट्र के सीएम ने कहा कि कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ नहीं हैं जहां से वे अपना रोजगार, काम धंधा शुरू करते हैं. गौरतलब है कि रनौत द्वारा हाल में मुंबई और यहां की पुलिस पर की गई टिप्पणी (Comment on Mumbai and Mumbai police) पर बवाल मचा हुआ है. रनौत ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘क्यों मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह महसूस हो रही है.'' उनके इस ट्वीट की कई धड़ों ने निंदा की है. 

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट, 'बीजेपी के दिल में नफरत और गुस्‍सा होगा तभी..'

कंगना ने कहा था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश या हरियाणा पुलिस की सुरक्षा चाहिए और ‘बॉलीवुड में कथित मादक पदार्थों के माफिया' का खुलासा करने के लिए वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी. विधानसभा में शोक प्रस्ताव पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ होते हैं जहां पर वे जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन कुछ लोग नहीं होते हैं.'' यह टिप्पणी उन्होंने पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री अनिल राठौर को श्रद्धांजलि देते हुए की, जिनकी मौत हाल में हुई थी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अनिल भईया राजस्थान से आए और महाराष्ट्र को अपना घर बनाया. वह कट्टर शिवसैनिक थे.''

कंगना ने Video शेयर कर बताया, मुंबई ऑफिस पहुंचे हैं BMC अफसर, सपना टूटने का वक्त...

इस बीच, महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने केंद्र द्वारा कंगना रनौत को Y कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराने के फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है. विजय ने कहा कि केंद्र का फैसला राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कंगना भाजपा का ‘तोता' हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘कंगना को सुरक्षा देकर केंद्र और भाजपा ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी का समर्थन किया है. यह राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात है.'' उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता राम कदम ने हाल में शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार से कंगना को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी क्योंकि वह बॉलीवुड के ड्रग माफिया से गठजोड़ का खुलासा करना चाहती थीं. कदम के ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि वह ‘मूवी माफिया' से अधिक मुंबई पुलिस से डरती हैं और वह या तो हिमाचल प्रदेश पुलिस या केंद्र से सुरक्षा लेना पसंद करेंगी.

कंगना रनौत के बयान पर राजनीति तेज़

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut Comment, Kangana Ranaut, CM Uddhav Thackeray, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com