पूर्वी लद्दाख में करीब 17 महीने से चीन के साथ तनातनी (India China Face-Off) के बीच सेना सरहद पर अपनी ताकत और बढ़ाने में जुटी है खासकर पहाड़ी इलाको में. अमेरिका से खरीदे गए हल्के एम 777 होवित्जर गन (तोप) (M777) की तैनाती से सेना की मारक क्षमता में और इज़ाफ़ा हुआ है. ऐसी 145 गन लेने का सौदा अमेरिका से हुआ है. इसकी तीन रेजिमेंट बन गई है. एम 777 की कुल सात रेजिमेंट बननी है. 30 किलोमीटर तक के टारगेट को यह गन आसानी से बर्बाद कर सकती है. साथ ही वजन में हल्की होने की वजह से इसे आसानी से कम समय में एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाया जा सकता है. अमेरिका से लिए गए चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिये भी इसे कहीं भी ले जाकर तैनात किया जा सकता है.
सेना के आर्टिलरी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल टी के चावला ( Lt Gen T K Chawla) ने कहा कि हमें ऐसी ही और गन चाहिए, जो किसी भी इलाके में आसानी से मूव कर सके. पहाड़ी इलाकों में तो गन को ले जाना काफी मुश्किल होता है. इस आधुनिक एम 777 गन के साथ दूसरी हल्की गन एमएम 105 तोप पूर्वी लद्दाख में तैनात किए गए हैं, जो पुराने होने के बावजूद अब भी इन पहाड़ी इलाको में काफी भरोसेमंद व कारगर हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
लेफ्टिनेंट जनरल चावला ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में के-9 व्रज तोप की तैनाती भी की गई है. इससे मारक क्षमता में काफी इजाफा हो जाएगा. अब आसानी से सेना 18 से 52 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है.
आर्टिलरी के डीजी ने यह भी कहा कि बॉर्डर रोड्स जिस तरह से फॉरवर्ड एरिया में बन रही है उससे हम अपने हथियारों को ज़्यादा लोकेशन पर तैनात कर सकेंगे. सेना की कोशिश है कि इन तोप के जरिये वो एलएसी (LAC) पर अपनी सामरिक पोजिशन को और मजबूत कर पाएगी. साथ ही दुश्मन की किसी भी हरकत का करारा जवाब दे पाएगी.
- - ये भी पढ़ें - -
* भारत-चीन के बीच वार्ता में दोनों पक्ष आगे भी संवाद पर सहमत, LAC पर अब भी तैनात हैं हजारों सैनिक
* कुछ देश ''चीनी खतरे'' को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं : क्वाड बैठक पर चीन ने कहा
* 'सीमा के सवालों में उलझाकर सीमा विवाद न उलाझाएं', चीन को भारत की दो टूक
वीडियो: UN में PM मोदी, बिना नाम लिए पाकिस्तान-चीन पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं