विज्ञापन

लखनऊ KGMU में छह मजारें लावारिस निकलीं, बुलडोजर चलाने की तैयारी! नोटिस लगाया गया

लखनऊ के केजीएमयू प्रशासन ने कैंपस की 8 में से 6 मजारों को अवैध और लावारिस घोषित कर दिया है. अब इन मजारों को हटाने के लिए जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है.

लखनऊ KGMU में छह मजारें लावारिस निकलीं, बुलडोजर चलाने की तैयारी! नोटिस लगाया गया
KGMU Lucknow Mazar News

लखनऊ की प्रतिष्ठित मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU कैंपस में बनी 6 मजारों को लावारिस और अवैध घोषित कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी की कमेटी ने बताया कि कैंपस में मौजूद 8 में से दो मजारें ऐसी हैं, जिन्हें वैध माना गया है. वहीं 6 मजारों के कमेटी को कोई दस्तावेज नहीं मिले. ऐसे में यूनिवर्सिटी कमेटी ने इन्हें अवैध घोषित कर दिया है. कमेटी ने यह भी बताया कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी इन मजारों का कोई वैध संचालक या अधिकृत व्यक्ति सामने नहीं आया है.

दो मजारों को माना गया वैध

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ केके सिंह ने NDTV को बताया कि कैंपस में आठ में से दो मजारें ऐसी हैं, जिन्हें वैध माना गया था. बाकी बची छह मजारों को कोई दस्तावेज कभी नहीं मिला. ऐसे में केजीएमयू की तरफ से इन मजारों पर नोटिस चस्पा करके, नोटिस को डाक से भेजकर, अनाउंसमेंट करके और व्यक्तिगत तौर पर मौजूद लोगों से बात करके जवाब मांगा गया. तीन बार ये प्रक्रिया करने के बावजूद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

अवैध मजारों को हटाया जाएगा

उन्होंने बताया कि केजीएमयू ने नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिखकर सूचना दे दी है. जिला प्रशासन को भी इस बाबत जानकारी देकर सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है. अब जिला प्रशासन जब सुरक्षा मुहैया कराएगा, तब इन्हें किसी और की मजार या कब्रिस्तान में शिफ्ट किया जाएगा. उसके बाद जो निर्माण हैं, उनको गिराने का काम होगा.

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KGMU Mazar Action, Lucknow KGMU News, Illegal Mazars In KGMU, Lucknow News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com