लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) में बीजेपी को हराने के मकसद से विपक्षी दलों (Opposition Parties) ने बेंगलुरु में दूसरी बैठक की थी. विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का का नाम INDIA यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस रखा था. कुछ दिन प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi)समेत बीजेपी नेताओं ने INDIA को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के अन्य दलों पर निशाना साधा. लेकिन अब बीजेपी (BJP)ने तय किया है कि वह विपक्ष के गठबंधन के लिए इस नाम का इस्तेमाल नहीं करेगी. सूत्रों के मुताबिक, सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं के लिए यह तय कर दिया है कि वो विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए यूपीए शब्द का ही इस्तेमाल करेंगे. फिर चाहे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या टीवी डिबेट्स, बीजेपी के प्रवक्ता विपक्षी गठबंधन को यूपीए के नाम से ही पुकारेंगे.
सूत्रों ने कहा कि बीजेपी का मानना है कि विपक्ष तो चाहता है कि उसे INDIA गठबंधन कहा जाए पर पार्टी उसके इस ट्रैप में नहीं फंसेगी. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष ने जान-बूझकर 'INDIA' नाम रखा, ताकि पुराने कारनामों पर पर्दा डाला जा सके. साथ ही जनता के मन से यूपीए की छवि को भुलाया जा सके. लेकिन बीजेपी जनता को विपक्ष खासतौर से कांग्रेस पर लगे आरोपों के बारे में बताती रहेगी. इसीलिए विपक्ष को यूपीए के नाम से ही बुलाया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीतारमण ने विपक्षी गठबंधन को कहा UPA
पार्टी के इस फैसले पर अमल करते हुए सोमवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मणिपुर मुद्दे पर हमला बोलते समय बार बार यूपीए शब्द का इस्तेमाल किया.
बेंगलुरु मीटिंग में तय हुआ था नाम
बता दें कि 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई मीटिंग में विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया था. जिसका मतलब ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस' है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो विपक्षी दलों ने अपनी पूरी सोची समझी साजिश के साथ गठबंधन को INDIA नाम दिया है. क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार की अधिकतर योजनाओं में इंडिया शब्द जुड़ा हुआ है जैसे डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया. सत्ता पक्ष को गठबंधन पर हमला बोलने में परेशानी हो सकती है. क्योंकि INDIA का मतलब भारत से भी होता है. ऐसे में बीजेपी विपक्षी दलों की खिल्ली भी नहीं उड़ा पाएगी.
'जीतेगा भारत' विपक्षी गठबंधन का टैग
विपक्षी गठबंधन INDIA ने 'जीतेगा भारत' को अपनी टैगलाइन बनाया है. इसी टैगलाइन का अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन भी किया जाएगा.
पीएम मोदी ने INDIA पर साधा था निशाना
अभी कुछ दिनों पहले जब मॉनसून सत्र में मणिपुर पर जारी संग्राम के बीच बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई थी तब भी पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा था. इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.
खरगे ने दिया था जवाब
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा, 'हम मणिपुर के बारे में बात कर रहे हैं, जो जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया के बारे में बात कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं