पटना स्थित आवास में गिरने के बाद पहले पारस और फिर दिल्ली एम्स लाए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार है. उनके बेटे और बेटी लगातार उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साझा कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को मीसा भारती ने बताया कि अब लालू यादव बिस्तर से उठ पा रहे हैं. वहीं सहारा लेकर वो खड़े भी हो पा रहे. जानकारी देने के साथ ही मीसा ने लालू की तस्वीर साझा की है और लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबर से दूर रहने और आरजेडी सुप्रीमो के लिए दुआ करने की अपील की है.
मीसा ने ट्वीट कर लिखा, " आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से लालू प्रसाद की तबियत में काफी सुधार है. अब आपके लालू यादव बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं. सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं. हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला उनसे से बेहतर कौन जानता है."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला @laluprasadrjd जी से बेहतर कौन जानता है!
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) July 8, 2022
मीसा ने आगे लिखा, " अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत उनकी स्थिति अब काफी बेहतर है. कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें. साथ बनाए रखें, दुआओं में उनको याद रखें." इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और लालू के छोटे बेटे ने ट्वीट कर जानकारी साझा की थी.
तेजस्वी की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया था, " हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता लालू प्रसाद की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है. वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है. सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हों."
यह भी पढ़ें -
-- "ये हमारा आंतरिक मामला है", मो. जुबैर की गिरफ्तारी पर भारत का जर्मनी को जवाब
-- असम के 12 जिलों में 9 लाख की आबादी बाढ़ से अब भी बेहाल, एक बच्चे की डूबने से मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं