विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

लालू यादव की किडनी 25 प्रतिशत ही कर रही काम, पिता से मिलने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव बोले

तेजस्वी यादव ने कहा, "हम जरूरी सावधानियां बरत रहे है और सिर्फ रिम्स के डॉक्टरों से ही नहीं बल्कि दिल्ली के कुछ जाने माने डॉक्टरों और फैमिली डॉक्टरों से भी बात कर रहे हैं."

लालू यादव की किडनी 25 प्रतिशत ही कर रही काम, पिता से मिलने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव बोले
लालू यादव से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
रांची:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शनिवार को अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) से मिलने के लिए रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे। वह अपने पिता का हाल जानने के लिए रिम्स पहुंचे. लालू यादव से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि जैसा कि आपको खबर है लालू जी की 25 प्रतिशत किडनी की काम कर रही है. 

तेजस्वी यादव ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में संवाददादातों को बताया, “आप सब को ख़बर होगी कि लालू जी की किडनी 25 प्रतिशत काम कर रही है. पिछले 4-5 महीनों से मैं उनसे नहीं मिला हूं. बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज हम लालू से मिलने पहुंचे हैं.”

बता दें कि इससे पहले जून में तेजस्वी यादव ने रांची जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी. 6 महीने बाद वे फिर से उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में राजद लालू यादव के बिना ही चुनाव मैदान में उतरा था और उसे हार का सामना करना पड़ा था.

तेजस्वी यादव ने कहा, "हम जरूरी सावधानियां बरत रहे है और सिर्फ रिम्स के डॉक्टरों से ही नहीं बल्कि दिल्ली के कुछ जाने माने डॉक्टरों और फैमिली डॉक्टरों से भी बात कर रहे हैं. हमने उनसे एक बार लालू जी को देखने का आग्रह किया है क्योंकि उनकी हालत गंभीर है, उनकी 25 प्रतिशत किडनी ही काम कर रही है."

वीडियो: लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई टली

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com