विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

चारा घोटाला मामला : लालू, जगन्नाथ मिश्रा सीबीआई अदालत में पेश

लालू प्रसाद यादव ने संवाददाताओं से कहा 'मेरा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जब भी मुझे बुलाया जाएगा मैं अदालत में पेश हो जाऊंगा.'

चारा घोटाला मामला : लालू, जगन्नाथ मिश्रा सीबीआई अदालत में पेश
लालू प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा "मेरा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जब भी मुझे बुलाया जाएगा मैं अदालत में पेश हो जाऊंगा." (फाइल फोटो)
  • चारा घोटाला मामले में लालू यादव कोर्ट में हुए पेश
  • 2 मामले में पेश हुए लालू प्रसाद यादव
  • जगन्नाथ मिश्रा भी हुए हाजिर
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और जगन्नाथ मिश्रा शुक्रवार को चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. लालू प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा "मेरा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जब भी मुझे बुलाया जाएगा मैं अदालत में पेश हो जाऊंगा."

वह देवघर जिला कोषागार और डोरंडा रांची कोषागार से रुपयों की अवैध निकासी व धोखाधड़ी करने के दो मामलों में पेश हुए. जबकि मिश्रा सीबीआई अदालत में देवघर मामले में पेश हुए. लालू को देवघर कोषागार से 95 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकालने के मामले में सम्मन जारी किया गया था.

उन्हें सम्मन तब जारी किया गया जब सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार करते हुए कहा था कि अलग-अलग मामलों में आरोपी लालू और अन्य को अलग-अलग मामलों का सामना करना पड़ेगा. गौरतलब है कि चारा घोटाले से संबंधित पांच में से एक मामले में लालू को दोषी ठहराया गया है और उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Jagannath Mishra, Bihar News, Cbi, Fodder Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com