शाहिद खाकन अब्बासी को मंगलवार को पाकिस्तान का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है...
इस्लामाबाद:
- शाहिद खाकन अब्बासी का जन्म 27 दिसंबर 1958 को कराची में हुआ था. उनकी प्रारंभिक शिक्षा कराची में हुई.
- अब्बासी ने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है. उन्होंने अमेरिका में कई वर्षों तक काम किया. बाद में वे सऊदी अरब चले गए.
- अपने पिता खाकन अब्बासी की मौत के बाद उन्होंने राजनीति में इंट्री की.
- समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, उन्होंने रावलपिंडी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 1990 में चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की.
- 1990 में उन्होंने नेशनल असेंबली के लिए दोबारा चुना गया और रक्षा मामलों के संसद सचिव बनाया गया.
- अपने तीसरे कार्यकाल में उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज से चुनाव लड़ा और नेशनल असेंबली में रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमेटी में जगह पाई.
- नवाज शरीफ ने जब दूसरी बार सत्ता संभाली तो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली. वह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के 1997 से 1999 तक चेयरमैन रहे.
- युसुफ रजा गिलानी के मंत्रिमंडल में भी वह मार्च 2008 से मई 2008 तक वाणिज्य मंत्री रहे.
- अब्बासी के तीन बच्चे हैं. अब्बास सैन्य परिवार से आते हैं.
- अब्बासी की बहन सादिया अब्बासी भी सीनेट मेंबर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahid Khaqan Abbasi Profile, Pakistan, Nawaz Sharif