विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

जानिए आम आदमी पार्टी के उन 20 विधायकों के बारे में, जिन्हें चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया

लाभ के पद मामले में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है.

जानिए आम आदमी पार्टी के उन 20 विधायकों के बारे में, जिन्हें चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया
आम आदमी पार्टी का कार्यालय
नई दिल्ली:
  1. आदर्श शास्त्री : द्वारका से जीत दर्ज करने वाले आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार आदर्श शास्‍त्री ने बीजेपी उम्‍मीदवार प्रद्युम्‍न राजपूत को पराजित किया था.
  2. अलका लांबा : 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जीत हुई थी लेकिन 2015 में हुए चुनाव में आप की उम्‍मीदवार अलका लांबा ने इस पर अपना कब्‍जा जमा लिया. बीजेपी दूसरे नंबर पर थी जबकि कांग्रेस को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा था.
  3. संजीव झा : बुराड़ी विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले संजीव झा ने बीजेपी उम्‍मीदवार गोपाल झा को पराजित किया था. तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्‍मीदवार जेएस चौहान थे.
  4. कैलाश गहलोत : नजफगढ़ विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले कैलाश गहलोत ने इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के उम्‍मीदवार भरत सिंह को पराजित किया था. बीजेपी यहां तीसरे पायदान पर थी.
  5. विजेंदर गर्ग : राजेंद्र नगर विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले विजेंदर गर्ग ने बीजेपी उम्‍मीदवार आरपी सिंह को पराजित किया था.
  6. प्रवीण कुमार : जंगपुरा विधानसभा से जीत कर आने वाले आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार प्रवीण कुमार ने बीजेपी उम्‍मीदवार मनिंदर सिंह धीर को पराजित किया था.
  7. शरद कुमार चौहान : नरेला विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले शरद कुमार चौहान ने बीजेपी उम्‍मीदवार नील दमन खत्री को पराजित किया था. कांग्रेस के उम्‍मीदवार यहां तीसरे नंबर पर थे. 
  8. मदन लाल : कस्‍तूरबा नगर से आम आदमी पार्टी ने 2013 में भी जीत दर्ज की थी. 2015 में पार्टी के उम्‍मीदवार मदन लाल ने बीजेपी उम्‍मीदवार रवींद्र चौधरी को पराजित किया था.
  9. शिव चरण गोयल : मोती नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार शिव चरण गोयल की जीत हुई थी. शिव चरण गोयल ने बीजेपी उम्‍मीदवार सुभाष सचदेवा को पराजित कर इस सीट पर अपना कब्‍जा जमाया था.
  10. सरिता सिंह : रोहतास नगर सीट पर सरिता सिंह ने बीजेपी उम्‍मीदवार जितेंद्र महाजन को पराजित किया था.
  11. नरेश यादव : महरौली से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार नरेश यादव ने बीजेपी उम्‍मीदवार सरिता चौधरी को पराजित कर इस सीट पर कब्‍जा जमाया था.
  12. राजेश गुप्ता : वजीरपुर से चुनकर आने वाले राजेश गुप्‍ता ने बीजेपी उम्‍मीदवार डॉ महेंद्र नागपाल को पराजित किया था. 2013 में हुए चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का कब्‍जा था.
  13. राजेश ऋषि : जनकपुरी से जीत दर्ज करने वाले राजेश ऋषि ने बीजेपी के कद्दावर नेता जगदीश मुखी को पराजित किया था.
  14. अनिल कुमार बाजपेई : गांधी नगर से जीत कर आने वाले अनिल कुमार बाजपेई ने बीजेपी उम्‍मीदवार जितेन्‍द्र को पराजित किया था.
  15. सोम दत्त : सदर बाजार सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय माकन तीसरे नंबर पर आए थे. इस सीट से सोम दत्‍त की जीत हुई थी और उन्‍होंने बीजेपी उम्‍मीदवार प्रवीण कुमार जैन को पराजित किया था.
  16. अवतार सिंह : कालकाजी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. इस सीट पर अवतार सिंह ने बीजेपी उम्‍मीदवार हरमित सिंह कालका को पराजित किया था.
  17. सुखबीर सिंह : मुंडका सीट पर बीजेपी के उम्‍मीदवार मास्‍टर आजाद सिंह को हराकर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार सुखबीर सिंह ने इस सीट पर कब्‍जा जमा लिया था.
  18. मनोज कुमार : कोंडली (सुरक्षित) से जीत कर आने वाले मनोज कुमार ने बीजेपी उम्‍मीदवार हुकम सिंह को पराजित किया था.
  19. नितिन त्यागी : लक्ष्‍मी नगर से जीत दर्ज करने वाले नितिन त्‍यागी ने बीजेपी उम्‍मीदवार बीबी त्‍यागी को पराजित किया था.
  20. जरनैल सिंह : तिलक नगर विधानसभा सीट से जरनैल सिंह ने बीजेपी को राजीव बब्‍बर को हराया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, Aam Aadmi Party (AAP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com