भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को केरल की वाम सरकार पर ‘‘इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा देने'' का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य इसकी ‘‘जन्मस्थली'' बन गया है. भाजपा प्रमुख ने एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार हमेशा यह दिखावा करती है कि वे समाज के हर वर्ग के साथ समान व्यवहार करते हैं लेकिन उनकी नीति ‘‘छद्म धर्मनिरपेक्षता'' है- समाज के एक वर्ग के साथ विशेष व्यवहार करें और दूसरे वर्ग को विभाजित करने का प्रयास करें.
हालांकि, नड्डा ने वाम सरकार की महत्वाकांक्षी सेमी-हाई स्पीड के-रेल परियोजना ‘सिल्वरलाइन' के बारे में कुछ भी नहीं कहा जिसके खिलाफ भाजपा राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है.भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘वह (एलडीएफ सरकार) तटस्थ होने का दिखावा करती है लेकिन यहां मैं कहना चाहूंगा कि वह इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है. इस्लामिक आतंकवाद को माकपा सरकार का संरक्षण मिल रहा है और केरल इस्लामिक आतंकवाद की जन्म स्थली बन गया है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक समुदाय, विशेष रूप से केरल का ईसाई समुदाय राज्य में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन के बारे में चिंतित है. नड्डा ने कहा, ‘‘मैं आपके साथ यह भी साझा करना चाहूंगा कि केरल का समाज बड़े पैमाने पर असहज है, केरल का समाज तेजी से हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण असहज और परेशान है. विशेष रूप से ईसाई समुदाय के धार्मिक नेता इस तरह के मुद्दों को बार-बार उठाते रहे हैं.''
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘हमें यह समझना होगा कि धार्मिक समुदाय और खासकर ईसाई समुदाय जनसांख्यिकीय परिवर्तन के मुद्दों को क्यों उठा रहा है, जो समाज में हुआ है. ईसाई समुदाय और धार्मिक नेताओं द्वारा ‘नारकोटिक्स जिहाद' की चिंताओं को भी उठाया गया है.'' नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में केरल अब ऐसी स्थिति में है जहां वामपंथी सभी के साथ समान व्यवहार करने की बात करते हैं लेकिन धार्मिक समुदाय के बीच यह भावना है कि वे कुछ वर्गों का समर्थन कर रहे हैं तथा बांटो और राज करो की नीति का पालन कर रहे हैं.
भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘उनकी (एलडीएफ सरकार) नीति छद्म धर्मनिरपेक्षता है. नीति समाज के एक वर्ग को विशेष तवज्जो देना और दूसरे वर्ग को बांटने का प्रयास करना है.'' नड्डा ने पिछले 15 वर्षों में केरल में हुई राजनीतिक हत्याओं का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि राज्य में हिंसा में भारी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘2016 में, 55 राजनीतिक हत्याएं हुईं. कन्नूर जिले में 12 घटनाएं हुईं जो मुख्यमंत्री का गृह जिला है. राज्य में हिंसा, हत्या और संगठित हत्या की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है. केरल में पिछले तीन सालों में 1,019 हत्याएं हुई हैं. एलडीएफ के शासन में राज्य में अराजकता और भ्रष्टाचार बढ़ा है.'' नड्डा ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया.
ये भी पढ़ें-
"कोविड से मौत पर WHO का अनुमान बेतुका और अपुष्ट" : कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख
Video : हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंपा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं