विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2020

पिछले 24 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकियों को किया ढेर

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग ऑपेरशन में कुल 8 आतंकी मार गिराए हैं. शोपियां के बंदपोह में पांच आतंकी मारे गए, वहीं अवंतीपोरा के मीज में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं. 

पिछले 24 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकियों को किया ढेर
कश्मीर में गुरुवार को दो अलग-अलग ऑपेरशन में कुल 8 आतंकी मारे गए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • अवंतीपोरा और शोपियां में आठ आतंकी ढेर
  • दो अलग-अलग ऑपरेशन को दिया गया अंजाम
  • शोपियां में सुरक्षा बल लगातार चला रही है ऑपरेशन
कश्मीर:

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग ऑपेरशन में कुल 8 आतंकी मार गिराए हैं. शोपियां के बंदपोह में पांच आतंकी मारे गए, वहीं अवंतीपोरा के मीज में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं. गुरुवार को सुरक्षा बलों से बचने के लिए कुछ आतंकी यहां एक मस्जिद में छिप गए थे. मस्जिद को पवित्रता को बनाये रखते हुए सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया. 

इसके पहले गुरुवार को खबर आई थी कि पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तड़के सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पाम्पोरी इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

इसके अलावा मंगलवार को शोपियां में भी सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. यहां पर मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी. यह मुठभेड़ शोपियां के तुर्कवंगम इलाके में हुई. आतंकियों के पास से दो एके-47 और इंसास राइफल भी बरामद हुई थी लेकिन इनकी और इनके संगठन की पहचान नहीं हो सकी थी. बता दें कि शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए पिछले कुछ समय से अभियान चला रखा है. सुरक्षाबलों ने 7 जून को 5 और आठ जून को 4 तथा 10 जून को पांच आतंकियों को मार गिराया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir Militants, Indian Security Forces, Militants Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com