Karnataka Hijab Vs Saffron Row: कर्नाटक (Karnataka) के कॉलेज (College) में हिजाब पहनने और भगवा पट्टा डालने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. आज कर्नाटक उच्च न्यायालय (High Court) में इस मामले की सुनवाई होनी है. कर्नाटक के कॉलेजों में "एकता और समानता" बनाए रखने के लिए यूनीफॉर्म पहनने का सरकार का आदेश मानने से छात्र इंकार कर रहे हैं. हाई-कोर्ट के आदेश से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, " यह मामला अब हाई-कोर्ट में है और इस पर जल्द ही फैसला आएगा. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. सभी को यूनीफॉर्म को लेकर राज्य सरकार का आदेश मानना चाहिए जब तक कि कोर्ट का आदेश नहीं आ जाता. " आज, कर्नाटक हाई-कोर्ट पांच लड़कियों की उस याचिका का जवाब देगा जिसमें हिजाब पहनने पर रोक लगाने के बारे में प्रश्न पूछा गया था.
इससे पहले कर्नाटक में हिजाब बनाम भगवास्कार्फ विवाद के बीच दो कॉलेजों ने किसी भी सांप्रदायिक परेशानी से बचने के लिए कल छुट्टी घोषित कर दी थी, जबकि एक कॉलेज ने हिजाब पहनी हुई छात्राओं के अलग कक्षाओं में बैठने की अनुमति दी. गेट के बाहर हिजाब पहनने वाले छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर उडुपी जिले के कुंडापुर में सरकारी जूनियर पीयू कॉलेज ने सुबह युवतियों को परिसर में आने की अनुमति तो दे दी, लेकिन उन्हें इस पूरे विवादस्वरूप बिना पढ़ाए अलग कक्षा में बिठा दिया गया. कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि यह गेट के बाहर भीड़ हटाने के लिए ये किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं