- कर्नाटक और बेंगलुरू में पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं केस
- सीएम ने कैबिनेट के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
- कहा, स्कूल और कॉलेज को बंद नहीं किए जाएंगे
Covid-19 Pandemic: राजधानी बेंगलुरू में कोविड-19 के केसों में हो रहे इजाफे के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार शाम को कैबिनेट की अहम बैठक की . राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों में आए उछाल को खतरनाक माना है. बेंगलुरू शहर में इस समय कोराना के रोजाना औसतन 1300 से 1400 केस आ रहे है. शहर में पिछले 14 दिन में कोरोना संक्रमण के 16,921 केस रिकॉर्ड हुए हैं. कर्नाटक राज्य इस समय कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. राजधानी बेंगलुरू में मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने में आई है, हालांकि राज्य सरकार शहर में लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है. अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि कोई भी लॉकडाउन या कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा.
Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 31,643 नए मामले, 102 मरीजों की मौत
उन्होंने कहा, 'हम स्कूल और कॉलेज को बंद नहीं करने जा रहे हैं. हमने इस बात पर चर्चा की है कि यदि बच्चे स्कूल आते हैं तो यह ऐसा स्थान है जहां वे अनुशासित रहेंगे. दूसरी ओर, घर में वे हर किसी से मिलेंगे. कोरोना मामलों पर नियंत्रण के लिहाज से स्कूल को जारी रखना अच्छा है. 15 दिनों में परीक्षाएं आयोजित होंगी.' सीएम ने ऐलान किया कि अगले 15 दिनों में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या रैली की इजाजत नहीं होगी. यही नहीं, शादी जैसे समारोहों के दौरान लोगों की संख्या पर भी नजर रखी जाएगी. राज्य सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के जो मामले आए हैं उनमें 20 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
मुंबई में नाइट कर्फ्यू के दौरान ऑपरेशन ऑलआउट, 31 फरार आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 2,792 नए केस सामने आए जबकि 16 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 9,89,804 हो गई है, राज्य में कोरोना के चलते 12,520 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो मंगलवार को नए कोविड केसों के आंकड़े में 17.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा 1,20,95,855 पहुंच गया है, क्योंकि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 56,211 नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भारतभर में 271 कोरोना मरीज़ों की मौत भी हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद 1,62,114 हो गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 37,028 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं. अब तक देशभर में इस महामारी की चपेट में आने के बाद 1,13,93,021 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. देश में फिलहाल सक्रिय मरीज़ों की तादाद 5,40,720 है. उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक कुल 6,11,13,354 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं