तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. केसीआर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी क्या ये भाजपा के संस्कार हैं. क्या ये हमारे देश की मर्यादा है. मेरा शर्म सिर से झुक रहा है. आंखों में पानी आ रहा है. केसीआर हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान की ओर इशारा कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, लेकिन हमने तो कभी भी राहुल गांधी से उनके राजीव गांधी का पुत्र होने का सबूत नहीं मांगा.
केसीआर पिछले कुछ महीनों से केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर हमलावर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पद से हटाने का आग्रह किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिमंत बिस्वा सरमा ने सर्जिकल सट्राइक पर सवाल उठाने पर राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला
गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उत्तराखंड में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता पर कई टिप्पणियां की थीं. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी बिपिन रावत के नेतृत्व वाली सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहते हैं. क्या हमने कभी इस बात का सबूत मांगा कि आप किस पिता के बेटे हैं? आपको सेना से सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया? अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है तो यह अंतिम है.
उन्होंने कहा, "अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के अंदर हमला किया है, तो यह अंतिम है. क्या आप बिपिन रावत या सैनिकों पर विश्वास नहीं करते हैं? क्या हमने कभी पूछा है कि क्या आप वास्तव में राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? तो सैनिकों का अपमान मत करें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं