भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को दावा किया कि हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्राओं के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा समाज को तोड़ने की एक 'साजिश' है, और कांग्रेस पर 'सबसे गैर-जिम्मेदार' तरीके से काम करने का आरोप लगाया. राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, नड्डा ने हिंसा को पांच राज्य विधानसभा चुनावों के हालिया परिणामों से जोड़ा, जिसमें बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया.
उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी को मिले ऐतिहासिक जनादेश ने कुछ लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इसलिए हताशा में उन्होंने खुद को समाज को तोड़ने का काम करने वालों की साजिशों से जोड़ लिया है. इसके चलते, हनुमान जयंती और रामनवमी के दौरान जुलूस पर हमले हुए.'' कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती सिद्धरमैया सरकार ने पीएफआई के सदस्यों को मुक्त कर दिया था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पीएफआई एक मुस्लिम संगठन है, जिस पर बीजेपी के कई नेताओं ने अतिवाद और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. नड्डा ने कहा, ‘‘हमारी सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.'' उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस आतंकवादियों को छोड़ देती है. उन्होंने कहा कि यह विघटन में शामिल ताकतों से अंदर ही अंदर मित्रता करती है, लेकिन बाहर इसके खिलाफ दिखावा करती है. बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘उन्हें बेनकाब करना जरूरी है.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं