जवाहर लालू नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर विरोध जताया है. सुशील मोदी ने कहा है कि फीस बढ़तोरी इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि कैम्पस में बीफ पार्टी करने वाले शहरी नक्सली गरीब छात्रों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं.
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "जेएनयू में फीस वृद्धि कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं कि इसके लिए संसद मार्च निकाला जाए. हकीकत यह है कि जो शहरी नक्सली इस कैम्पस में बीफ पार्टी, पब्लिक किसिंग, महिषासुर महिमामंडन, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का मानभंजन और देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने जैसी गतिविधियों में लगे हुए हैं वो अब गरीब छात्रों को गुमराह कर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
जेएनयू में फीस वृद्धि कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं कि इसके लिए संसद मार्च निकाला जाए।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 19, 2019
हकीकत यह है कि जो शहरी नक्सली इस कैम्पस में बीफ पार्टी, पब्लिंक किसिंग, महिषासुर महिमामंडन, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का मानभंजन और देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने जैसी गतिविधियों..... pic.twitter.com/IB1ej0oSjm
रवीश कुमार का ब्लॉग : बिहार के नौजवानों के सत्यानाश का सर्टिफिकेट देखिए
बता दें, जेएनयू के छात्र हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी के कारण पिछले 3 सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों ने सोमवार को संसद सत्र के शुरूआत होने के पहले ही दिन अपने मांगो के समर्थन में संसद मार्च किया था. संसद मार्च के दौरान छात्र और पुलिस में झड़प हो गई थी जिसमें कई छात्र और कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए थे.
रवीश कुमार का ब्लॉग : क्या आपको शर्म आ रही है कि आप एक लाश बन चुके हैं?
घटना के बाद यह मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में गूंजा. तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने छात्रों पर किये गये पुलिस के कथित बलप्रयोग का मुद्दा शून्यकाल के दौरान उठाते हुए कहा कि यह दुखद है कि जेएनयू के छात्रों पर लाठियां चलाई गई हैं. हमारे यहां यह व्यवस्था है कि उच्च शिक्षा सरकारी खर्च पर मिले, ताकि गरीब बच्चे भी उच्च शिक्षा हासिल कर सके. वहीं कांग्रेस सदस्य टी एन प्रतापन ने भी शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा, "जेएनयू में सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. वह पुलिस लाठीचार्ज की दमनात्मक कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं."
ब्लॉग: कश्मीर पर चुप रहिए, अयोध्या पर चुप रहिए, जेएनयू की निंदा कीजिए
सुशील मोदी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में उनके बयान की जमकर चर्चा हो रही है. वहीं बिहार के जाने माने शिक्षक सह सुपर 30 के संचालक आंनद कुमार ने कहा है कि गरीब मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य तरीके से मदद मुहैया करानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों, छात्रों को एक साथ बैठ एक समाधान निकालना चाहिए. सरकार को फीस बढ़ाने के निर्णय पर एक बार फिर विचार करना चाहिए ताकि जरूरतमंद वंचित ना रह जाएं.''
VIDEO: JNU: जारी है छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षकों के संगठन भी उतरे छात्रों के आंदोलन में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं