विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

दीवाली पर दोस्‍तों के साथ स्‍कूटर से घूमे झारखंड के सीएम रघुबर दास, नहीं पहना था हेलमेट

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास दीपावली जैसे बड़े पर्व को अपने शहर जमशेदपुर में बिताना ज़्यादा बेहतर समझते हैं. इस बहाने उन्‍हें अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों और दोस्‍तों से मुलाकात का मौका मिल जाता है.

दीवाली पर दोस्‍तों के साथ स्‍कूटर से घूमे झारखंड के सीएम रघुबर दास, नहीं पहना था हेलमेट
दीपावली की रात झारखंड के सीएम रघुबर दास दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए निकले
  • इस बहाने उन्‍हें मिल जाता है लोगों से मिलने का मौका
  • इस दौरान स्‍कूटर मुख्‍यमंत्री खुद ही चला रहे थे
  • रघुबर जमशेदपुर की एग्रिको कॉलोनी में रहते हैं
पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास दीपावली जैसे बड़े पर्व को अपने शहर जमशेदपुर में बिताना ज़्यादा बेहतर समझते हैं. इस बहाने उन्‍हें अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों और दोस्‍तों से मुलाकात का मौका मिल जाता है. दीपावली की रात भी झारखंड के सीएम अपने दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए निकल गए. हालांकि इस दौरान उनसे एक चूक जरूर हुई, जल्‍दबाजी में वे हेलमेट लगाना भूल गए.दीपावली की रात , झारखंड के अधिकांश शहरों के लोग बारिश के कारण परेशान थे. जमशेदपुर शहर में जैसे बारिश रुकी, रघुबर दास अपने दोस्‍तों के साथ लोगों से मिलने के लिए दोस्‍तों के साथ निकल गए.

यह भी पढ़ें: झारखंड में एक बार फिर बढ़ी मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों की सैलरी

रघुबर दास यहां की एग्रिको कॉलोनी में रहते हैं. वे सरकारी गाड़ी में नहीं, बल्कि दोस्तों के ही स्कूटर पर घूमने के लिए निकले थे. इस दौरान स्‍कूटर वे खुद ही चला भी रहे थे.

वीडियो: 2018 तक खुले में शौच से मुक्‍त होगा झारखंड
हां, इस जल्दबाज़ी में कि बारिश फिर से शुरू न हो जाए, वे हेलमेट लगाना भूल गए. इस चूक के कारण लोगों को उनकी आलोचना करने का मौका मिल गया हालांकि जब पुराने दोस्त मिल जाये तो शायद आप भूल जाते हैं कि आप राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं, यही चूक गुरुवार को मुख्‍यमंत्री रघुबर दास से हो गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand CM, Raghubar Das, Scooter Ride
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com