बिहार में सत्तारूढ़ जदयू (JDU) ने लव जिहाद (Love Jihad) पर भाजपा नेता और सांसद गिरिराज सिंह के बयान से किनारा कर लिया है. BJP नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग की थी. गिरिराज सिंह (Giri Raj Singh) के बयान पर जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को मीडिया से कहा कि ऐसे बयान पर आप लोग चर्चा मत करिए.
यह भी पढ़ें- यूपी में "लव जिहाद" पर कठोर कानून लाने की तैयारी, गृह विभाग ने कानून मंत्रालय को भेजा मसौदा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार को भी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की तरह क़ानून लाना चाहिए. जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दो टूक कहा कि ऐसे बयानो पर आप लोग चर्चा मत करिए, कभी ऐसा बयान आता है तो इसका ये मतलब नहीं कि आप इसे सुर्खियां बना दें.
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, अगले सत्र में लव जिहाद को लेकर विधेयक लाएंगे
पटना में पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वशिष्ठ नारायण सिंह गिरिराज सिंह की मांगों से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने साफ़-साफ़ कहा कि ऐसे बयानों का उनकी पार्टी संज्ञान भी नहीं लेती. जनता दल यूनाइटेड ने गिरिराज सिंह के बयानों से पल्ला झाड़ने के साथ संकेत दिया है कि भविष्य में भी विवादास्पद मुद्दों पर पार्टी भाजपा से अलग रहना चाहती है.
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है कि जनता दल यूनाइटेड ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयानों से किनारा किया है. पार्टी का स्पष्ट मानना है कि केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद गिरिराज सिंह जैसे विवादास्पद बयान देते हैं, उससे बिहार की राजनीति में NDA को आख़िरकार नुक़सान उठाना पड़ता है. गिरिराज सिंह विधानसभा चुनाव में भी अपने संसदीय क्षेत्र में कोई ख़ास एनडीए उम्मीदवारों को जिताने में कामयाब नहीं रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं