प्रतीकात्मक फोटो
- सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं
- घाटी में आए दिन आतंकियों से हो रहा एनकाउंटर
- तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत
नई दिल्ली:
कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए हैं. मारे गए आतंकी जाकिर मूसा के आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद के हैं. यह गुट अपने आपको अल-कायदा का हिस्सा मानता है. मारे गए आतंकियों की पहचान त्राल का इशाक अहमद और जाहिद अहमद और शोपियां का अल्ताफ अहमद के रुप में हुई है. सुरक्षा बलों को त्राल के गुलाब बाग इलाके में तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद सेना स जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी.
खुद को सुरक्षा बलों से घिरा हुआ देख आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. हमले के जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलाबारी की. बाद में गोलाबारी में तीनों आतंकी मारे गए.
यह भी पढ़ें : आतंकी अबु दुजाना का आखिरी फोन कॉल, जानें मारे जाने से पहले क्या हुई थी बात
आतंकी के मारे जाने के बाद कुछ युवकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया. अभी तक मिली खबर के मुताबिक मुठभेड़ वाली जगह पर पथराव के दौरान एक आम आदमी की मौत भी हो गई है. सुरक्षाबल कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने ऑपरेशन ऑलआउट चलाया हुआ है जिसके मुताबिक अबतक 125 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं.
VIDEO : कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
आपको बता दें इस आतंकी संगठन का मुखिया पहले हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर था. बाद में इसने अलग होकर अंसार गजवत-ए-हिंद नाम का संगठन बनाया है. फिलहाल ये सुरक्षाबलों के मोस्ट वांटेड लिस्ट में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pulwama Anti Terrorists Operation