जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)के अनंतनाग (Anantnag Encounter)में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पानीपत के रहने वाले मेजर आशीष ढोंचक (Major Aashish Dhonchak) शहीद हो गए. मेजर आशीष अगले महीने अपने नए घर के गृह प्रवेश और जन्मदिन की पार्टी के लिए छुट्टियां लेकर आने वाले थे. परिवार ने तैयारी भी कर रखी थी. लेकिन, मेजर आशीष की शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ढोंचक परिवार अब मेजर आशीष के पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार कर रहा है.
मेजर आशीष ढोंचक हर उस सपने को पूरा करने में कामयाब रहे, जो औसतन हर मध्यवर्गीय भारतीय देखता है. उन्होंने हरियाणा के पानीपत में एक तीन मंजिला घर बनवाया था. परिवार जल्द ही किराए के अपार्टमेंट से निकलकर अपने नए घर में शिफ्ट होने वाला था. 23 अक्टूबर को गृहप्रवेश की पूजा रखी गई थी और इसी दिन मेजर आशीष ढोंचक का बर्थडे भी था. ऐसे में परिवार के लिए डबल खुशी का मौका था. लेकिन, अब मेजर आशीष ढोंचक को कभी भी नए घर में रहने का मौका नहीं मिलेगा. परिवार को घर पर उनका पार्थिव शरीर मिलेगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
19 राष्ट्रीय राइफल्स के सम्मानित अधिकारी मेजर ढोंचक उन दो सेना अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी में शामिल थे, जो अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए.
उत्साहित मेजर ढोंचक ने अपनी पत्नी, ढाई साल की बेटी, माता-पिता और अपनी तीनों बहनों से कहा था कि वे सभी 23 अक्टूबर के बाद नए घर में एक साथ रहेंगे. लेकिन अब उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह पानीपत पहुंचेगा. मेजर के पार्थिव शरीर को रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के अंतिम दर्शन के लिए घर में रखा जाएगा. शुक्रवार दोपहर में ही मेजर ढोंचक को आखिरी विदाई दी जाएगी. उनका अंतिम संस्कार पानीपत से लगभग 15 किमी दूर उनके पैतृक गांव में किया जाएगा.
इस बीच NDTV ने मेजर ढोंचक की पत्नी के भाई सुरेश से बात की. सुरेश ने बताया कि मेजर के पिता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. वह छह दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनकी बहन ने उन्हें घर आने के लिए कहा था. हालांकि, मेजर आशीष आ नहीं पाए थे. उन्होंने परिवार से कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन में व्यस्त थे. उन्होंने अक्टूबर में छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी.
उन्होंने कहा, "मेजर ने अपनी बहन से कहा कि उसे एक सर्च ऑपरेशन के लिए जाना है वह दो-चार घंटे के बाद फोन करेगा. लेकिन फोन नहीं आया. मेजर की यूनिट से किसी ने हमें बुधवार दोपहर को फोन किया. फोन पर बताया गया कि गोलीबारी में मेजर आशीष बुरी तरह घायल हो गए हैं. हमें लगा कि वह ठीक हो जाएंगे. रात में हमें मीडिया रिपोर्टों से पता चला कि वो शहीद हो गए हैं.''
सुरेश ने कहा, "इस कदर हमारे जवान बार-बार तिरंगे में लिपटकर आ रहे हैं. वह भारत के लिए शहीद हुए. पूरा देश हमारे सैनिकों के साथ खड़ा है.''
ये भी पढ़ें:-
VIDEO: शहीद बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पिता के लिए वो '10 कदम' सबसे मुश्किल रहे.....
अनंतनाग मुठभेड़: भारत ने अपने 3 जांबाजों को खोया, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
"छुट्टी पर आता था तो पहले गांव जाता था...", मेजर आशीष धोंचक का पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं