विज्ञापन

बंगाल: TMC दफ्तर में IPAC कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, घटना के बाद टीएमसी में हड़कंप

नादिया में टीएमसी के दफ्तर के अंदर IPAC कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई से TMC के भीतर हड़कंप मच गया है. तृणमूल छात्र परिषद (शहर इकाई) के उपाध्यक्ष ने घटना की जानकारी पार्टी को देनी की बात कही है.

बंगाल: TMC दफ्तर में IPAC कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, घटना के बाद टीएमसी में हड़कंप
नादिया में TMC दफ्तर में IPAC कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच नादिया जिले में TMC ऑफिस में IPAC के एक कार्यकर्ता से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि IPAC कार्यकर्ता की जिला पार्टी दफ्तर के अंदर बेरहमी से पिटाई की गई है. बाद में लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बता IPAC वह संगठन है, जो तृणमूल कांग्रेस के लिए इलेक्शन कैंपन और स्ट्रैटेजी को मैनेज करती है. घटना के बाद तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष ने घायल IPAC कार्यकर्ता से मुलाकात की और कहा कि घटना के बारे में पार्टी को जानकारी दी जाएगी.

TMC के युवाध्यक्ष ने की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, नदिया के कृष्णानगर में वार्ड नंबर 14 के निवासी पिकलू शेख को सुमन खान ने नादिया में बस स्टैंड के पास स्थित टीएमसी दफ्तर में बुलाया था. सुमन खान वार्ड नंबर 14 का युवा अध्यक्ष भी है. सुमन पर आरोप है कि उसने ज़िला दफ़्तर के अंदर IPAC कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा. जिससे पिकलू शेख बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. 

गंभीर रूप से घायल पिकलू शेख को फ़िलहाल शक्तिनगर ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर पर चार टांके लगाए गए हैं. IPAC कार्यकर्ता ने बताया कि उसने इस घटना के बारे में IPAC के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और ठीक होने के बाद वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा. 

IPAC कार्यकर्ता की पिटाई से TMC में हड़कंप

इस घटना से तृणमूल कांग्रेस के भीतर हड़कंप मच गया है. तृणमूल छात्र परिषद (शहर इकाई) के उपाध्यक्ष इमरान शेख ने घायल कार्यकर्ता से मुलाक़ात की और इस मामले के बारे में जानकर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे की जानकारी पार्टी को दी जाएगी और उन्हें विश्वास है कि आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

वहीं, BJP ने भी इस घटना की आलोचना की है. BJP के नदिया उत्तर संगठनात्मक ज़िले के प्रवक्ता मजूमदार ने कहा कि तृणमूल हिंसा, झड़पों और रंगदारी का पर्याय बन चुकी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए "डूबती हुई" तृणमूल को छोड़कर BJP में शामिल हो जाएं. (बिस्वजीत बनर्जी के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट

बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की नहीं मिली अनुमति; भाजपा प्रत्याशी ने दी चेतावनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com