विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2020

लद्दाख : पहले कोई-टोकता नहीं था... भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था.... PM मोदी ने बताईं 10 अहम बातें

India China Latest News Update : पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प और उसके बाद सीमा पर तनाव को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कई बात साफ की हैं. उन्होंने कहा कि न कोई भारतीय सीमा में घुसा है और न ही किसी ने भारतीय चौकियों पर कब्जा किया है. उन्होंने कहा कि सीमा पर 20 जवानों की शहादत से पूरा देश आहत है और गुस्से में है.

लद्दाख : पहले कोई-टोकता नहीं था... भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था.... PM मोदी ने बताईं 10 अहम बातें
India China Clash : पीएम मोदी ने कहा कि जवानों ने सबक दिया है.
नई दिल्ली:
  1. न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई चौकी किसी दूसरे के कब्जे में है सशस्त्र बल देश की रक्षा के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे. 
  2. एक तरफ सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए छूट दी गई है. भारत ने कूटनीतिक तरीकों से चीन को अपने रुख से स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया है.'
  3. भारत के पास आज इतनी क्षमता है कि कोई भी हमारी एक इंच जमीन की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता. 
  4. भारतीय बलों को देश की रक्षा के लिए जो करना है, वो कर रहे हैं, चाहे सैनिकों की तैनाती हो, कार्रवाई हो या जवाबी कार्रवाई हो.
  5. हमारे नवनिर्मित बुनियादी ढांचों, खासतौर पर एलएसी पर निर्माणों की वजह से हमारी गश्त क्षमता बढ़ी है.
  6. सरकार ने भारत की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी संरचना के विकास को प्राथमिकता दी है.
  7. लड़ाकू विमानों, आधुनिक हेलीकॉप्टरों, मिसाइल रक्षा प्रणाली और अन्य ऐसी जरूरतों के प्रावधान किये गये हैं. 
  8. व्यापार हो, कनेक्टिविटी हो या आतंकवाद निरोधक कार्रवाई हो, सरकार ने हमेशा बाहरी दबाव का डटकर सामना किया है.
  9. जिन क्षेत्रों पर पहले बहुत नजर नहीं रहती थी, अब वहां भी हमारे जवान अच्छी तरह से मॉनिटर कर पा रहे हैं, रिस्पांड कर पा रहे हैं. 
  10. अब तक जिनको कोई पूछता नहीं था, कोई रोकता-टोकता नहीं था, अब हमारे जवान डगर-डगर पर उन्हें रोकते हैं, टोकते हैं तो तनाव बढ़ता है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-China Face Off, PM Modi, Ladakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com