- भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को किया तलब
- आतंकवादी हमले पर जताई कड़ी आपत्ति
- कहा, आतंकवादियों पर तुरंत करे कार्रवाई
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया और पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनज़र कड़ी आपत्ति दर्ज की है. सूत्रों ने बताया है कि विदेश सचिव ने कह दिया है कि पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ त्वरित तथा दिखने वाली कार्रवाई करनी होगी, और उसे तुरंत आतंकवाद से जुड़े गुटों और लोगों को अपनी धरती से काम करने देना बंद करना होगा. उन्होंने गुरुवार को पाकिेस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को भी खारिज कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा अटैक में 40 से अधिक जवानों की शहादत के बाद ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमले के बाद जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो भी स्वाभाविक हैं. हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है. हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है. मुझे पूरा भरोसा है कि देश भक्ति के रंग में रंगे लोग, सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे. साथ ही आतंक के लिए हमारी लड़ाई और तेज हो सके.
Pulwama Terror Attack : मोदी सरकार ने टीवी चैनलों से कहा-ऐसी कवरेज मत करिए कि हिंसा भड़क उठे
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आतंकी संगठनों को और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं. बहुत बड़ी कीमत उनको चुकानी पड़ेगी. मैं देश को भरोसा देता हूं, हमले के पीछे जो ताकतें हैं, इस हमले के बीच जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी. जो हमारी आलोचना कर रहे हैं, उनकी भावनाओं का भी मैं आदर करता हूं. उनकी भावनाओं को मैं भी समझ पाता हूं, आलोचना करने का उनका पूरा अधिकार भी है. लेकिन मेरा सभी साथियों से अनुरोध है कि वक्त बहुत संवेदनशील और भावुक पल है. पक्ष में या विपक्ष में हम सब राजनीतिक छींटाकशी से दूर रहें और इस हमले का देश एक जुट होकर मुकाबला कर रहा है. देश एक साथ है. देश का एक ही स्वर है, यही विश्व में सुनाई देना चाहिए. लड़ाई हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं.
Pulwama Terror Attack: एनएसए अजीत डोवाल ने की एजेंसियों और सुरक्षाबलों के साथ बैठक
वीडियो- पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को दिल्ली बुलाया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं