देश की राजधानी दिल्ली में आज जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. दुनियाभर के 20 दिग्गज देशों के राजनेता समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस दौरान भारत अन्य देशों के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत कर रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक रेलवे के माध्यम से मिडिल ईस्टर्न देशों को जोड़ने और बंदरगाहों के माध्यम से भारत को जोड़ने को लेकर अमेरिका, सऊदी अरब अन्य देशों के बीच बातचीत चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के लिए जी-20 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- "मैं जी20 में क्यों हूं..." VIDEO में ऋषि सुनक ने बताए जी20 समिट के अपने लक्ष्य
इन देशों के बीच होगी रेलवे और बंदरगाह डील
अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि " शिपिंग और रेल परिवहन (परियोजना) को एक्सप्लोर करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा. यह परियोजना भारत से मध्य पूर्व से यूरोप तक व्यापार, ऊर्जा और डेटा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी. जॉन फाइनर ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि परियोजना में सऊदी अरब और भारत के साथ प्रमुख प्रतिभागियों में संयुक्त अरब अमीरात और यूरोपीय संघ शामिल होंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जी-20 में इस डील से व्यापार को होगा बड़ा फायदा
इन परियोजनाओं पर सहमति द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैंठकों में महीनों की सावधानीपूर्वक कूटनीति, शांति, सावधानीपूर्वक कूटनीति का परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में अपार संभावनाएं हैं लेकिन इसमें कितना समय लगेगा इस बात का उनको पता नहीं है. परियोजना पर चर्चा करने का एग्रीमेंट जी-20 शिखर सम्मेलन के सबसे ठोस परिणामों में से एक हो सकता है. जी20 नेताओं की यूक्रेन-रूस युद्ध पर बंटे हुए हैं. बता दें कि रेलने और बंदरगाह की डील से शिपिंग में लगने वाली लागत, टाइम, डीजल के उपयोग में काफी कमी आएगी साथ ही दूसरे देशों संग व्यापार सस्ता और आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- "आपको देखकर बहुत अच्छा लगा मिस्टर प्रधानमंत्री", PM मोदी संग डिनर के बाद जो बाइडेन का ट्वीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं