विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

दिल्ली, चंडीगढ़ समेत देश के 29 शहरों में भूकंप का सबसे ज़्यादा ख़तरा

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली और नौ राज्यों की राजधानियों सहित देश के 29 शहर और कस्बे गंभीर से बेहद गंभीर भूकंपीय क्षेत्रों में आते हैं.

दिल्ली, चंडीगढ़ समेत देश के 29 शहरों में भूकंप का सबसे ज़्यादा ख़तरा
दिल्ली सहित देश के 29 शहर और कस्बे गंभीर से बेहद गंभीर भूकंपीय क्षेत्रों में आते हैं
  • भूकंप की दृष्टि से क्षेत्र-5 सबसे ज्यादा सक्रिय होता है
  • गुजरात में कच्छ का रण, अंडमान-निकोबार क्षेत्र-5 में
  • दिल्ली, पटना,श्रीनगर, चंडीगढ़ भूकंपीय क्षेत्र 4 और 5 में
नई दिल्ली: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली और नौ राज्यों की राजधानियों सहित देश के 29 शहर और कस्बे गंभीर से बेहद गंभीर भूकंपीय क्षेत्रों में आते हैं. इनमें से अधिकतर इलाके हिमालय क्षेत्र में हैं, जो दुनिया में भूकंप की दृष्टि से सबसे ज्यादा सक्रिय क्षेत्रों में से एक है.

दिल्ली, पटना (बिहार), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कोहिमा (नगालैंड), पुडुचेरी, गुवाहाटी (असम), गंगटोक (सिक्किम), शिमला (हिमाचल प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), इंफाल (मणिपुर) और चंडीगढ़ भूकंपीय क्षेत्र 4 और 5 में आते हैं. इन शहरों की कुल आबादी तीन करोड़ से अधिक है.

यह भी पढ़ें: 
भूकंप का पूर्वानुमान लगाने की प्रणाली पर काम कर रहा है भारत
दक्षिणी ईरान में 5.4 तीव्रता के भूकंप के बाद पैदा हुआ बिजली संकट

एनसीएस के निदेशक विनीत गहलोत ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो ने भूकंप के रिकॉर्ड, टेक्टॉनिक गतिविधियों तथा भूकंप से होने वाली तबाही को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों को भूकंपीय क्षेत्र 2 से 5 के बीच बांटा है.

भूकंप की तीव्रता दर्ज करने वाले तथा भूकंप की संवेदनशीलता की दृष्टि से शहरों का वर्गीकरण करने वाला एनसीएस भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के तहत आता है.

क्षेत्र 2 को भूकंप की दृष्टि से सबसे कम जबकि क्षेत्र 5 को सबसे ज्यादा सक्रिय समझा जाता है. क्षेत्र 4 और 5 क्रमश: गंभीर से बेहद गंभीर श्रेणियों में आते हैं. समूचा पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात में कच्छ का रण, उत्तर बिहार के हिस्से और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र 5 में आते हैं.

VIDEO:यहां दिन भर भूकंप! फ्लाइओवर के नीचे के दुकानदार परेशान जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, दिल्ली, सिक्किम, उत्तरी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र का एक छोटा सा हिस्सा क्षेत्र 4 में आते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Cities, Very Severe, Highly Vulnerable, Earthquakes, National Centre For Seismology (NCS), Bureau Of Indian Standards, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com