दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड अभी सुलझा भी नहीं था कि इस बीच यूपी में एक ऐसी ही घटना सामने आ गई. मामला यूपी के आजमगढ़ का है. जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या की क्योंकि उसने उसके अलावा किसी और शादी कर ली. लेकिन आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव के 6 टुकड़े भी किए. पुलिस के अनुसार घटना 15 नवंबर की है. पुलिस ने इस मामले में मृतक लड़की के शव को भी गांव के ही कुएं से निकाल कर कब्जे में ले लिया है. आरोपी युवक की पहचान प्रिंस यादव के रूप में की गई है.
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया है. हालांकि, बाद में पुलिस जब आरोपी को मृतक लड़की के सिर की तलाश के लिए घटनास्थल पर ले गई तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने मृतक लड़की की पहचान अराधना के रूप की है. आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अराधना की हत्या करने के लिए आरोपी प्रिंस ने अपने अभिभावक समेत कई रिश्तेदार की मदद भी ली है. अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने अराधना की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने प्रिंस की जगह किसी और शादी की.
पुलिस के अनुसार अनुराधा आजमगढ़ जिले के इशाकपुर गांव की रहने वाली थी. पुलिस की जांच में पता चला है कि अराधना और आरोपी प्रिंस पहले रिलेशन में थे. लेकिन इसी साल अराधना की किसी और से शादी हो गई थी. जिस बात से प्रिंस गुस्से में था. कुछ दिन पहले प्रिंस यादव अराधना को अपनी बाइक पर लेकर एक मंदिर गया था. अराधना जैसे ही प्रिंस के साथ मंदिर पहुंची तो वहां पहले से ही प्रिंस का इंतजार कर रहे उसके रिश्तेदार सर्वेश ने पहले अराधना का गला दबाया और बाद में पास के गन्ने के खेत में ले जाकर उसके शव के 6 टुकड़े किए. इसके बाद उन्होंने शव के टुकड़ों को एक पॉली बैग में भरा और पास के एक नहर में फेंक आए. हालांकि, उन्होंने अराधना के सिर को कुछ आगे जाकर एक तालाब में फेंक दिया. अब तक पुलिस ने एक धारदार हथियार, एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है.
ये भी पढ़ें:-
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा: एक दूसरे से भिड़ीं 48 गाड़ियां, राहत-बचाव कार्य शुरू - रिपोर्ट
"एक दिन ऐसा आएगा जब..." सभा के दौरान 'मोदी-मोदी' के नारे लगने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं