विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2019

पाक हिरासत में रखे गए भारतीय पायलट को लेकर कुमार विश्वास का ट्वीट, कही यह बात...

भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था.

पाक हिरासत में रखे गए भारतीय पायलट को लेकर कुमार विश्वास का ट्वीट, कही यह बात...
कुमार विश्वास ने भारतीय पायलट के लिए किया ट्वीट
  • कुमार विश्वास ने भारतीय पायलट की तारीफ की
  • बुधवार को लापता हो गया था पायलट
  • भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी
नई दिल्ली:

कवि कुमार विश्वास ने पाकिस्तान की हिरासत में रखे गए भारतीय पायलट को लेकर बुधवार को ट्वीट किया. उन्होंने  पाकिस्तान पर तंज कसकते हुए कहा कि किसकी मजाल है कि जो छेड़े दिलेर को ? गर्दिश में घेर लेते हैं कुत्ते भी शेर को...! बता दें कि इससे पहले भी कुमार विश्वास पाकिस्तान को लेकर कई ट्वीट कर चुके हैं. अपने एक अन्य ट्वीट में कुमार ने पाकिस्तान आर्मी के अधिकारी की फोटो का इस्तेमाल करते हुए लिखा था कि ऐसा हो जाता है उस बच्चे का मुँह, जिसे उसका उधार खाया झूठा बाप ख़ुद अंदर दुबक कर बाहर भेजे कि जाओ बताकर आओ कि “पापा घर पर नहीं है”.

वहीं, कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भारतीय पायलट को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि विंग कमांडर  अकेले नहीं हो आप, हिंदुस्तान एकजुट होकर आपकी सलामती और घर वापसी की दुआ कर रहा है... 
दुआ है कि आप की हस्ती का, 
कुछ ऐसा नजारा हो जाए, 
कश्ती भी उतारें मौजों पर, 
तूफान ही किनारा हो जाए।
जय हिन्द जय हिन्द की सेना।

बता दें कि इससे पहले  भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. बुधवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान यह सुरक्षित करे कि सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचे.

नहीं बंद होंगे हवाईअड्डे, DGCA ने एयरपोर्ट बंद करने का आदेश लिया वापस

इससे पहले भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी जेट विमान को भारतीय वायुसेना को मार गिराए जाने (IAF Air Strike) के बाद एक भारतीय पायलट लापता था. यह जानकारी बुधवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान के उन दावों के बाद दी, जिनमें उसने 'अपने वायुक्षेत्र में रहकर नियंत्रण रेखा के पार हमले करने' की बात कही थी. बालाकोट में आतंकवादी अड्डे को भारतीय वायुसेना द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव इस वक्त चरम पर नज़र आ रहा है.

इमरान खान ने भारत से बातचीत की पेशकश की, कहा- 'जंग हुई तो किसी के काबू में नहीं रहेगी'

लगभग उसी समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भी भारत से बातचीत की बात कही. उन्होंने कहा कि हम पुलवामा पर बात करने के लिए तैयार हैं, और हमने पहले भी कहा था और अब भी कह रहे हैं कि आप हमें सबूत दें, हम उन पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे लिए भी यह सही नहीं कि हमारी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए हो. उन्होंने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं रहेगी.

इमरान खान को ट्विटर पर हमले की जानकारी देने वाला शख्स कौन है?

इसी बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकस्तान की हमले की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम किया गया और हमने उनके एक फाइटर विमान को मार गिराया. हालांकि, इस एक्शन के दौरान हमें एक मिग-21 विमान का नुकसान हुआ, और एक पायलट भी लापता है.

VIDEO: पाकिस्तान के दावे पर विदेश मंत्रालय का बयान. 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAF Strike, Indian Air Force (IAF), Kumar Vishwas, Navjot Singh Sidhu, IAF Air Strike, IAF Attack, Pakistan, India, India News, India Pakistan, Top News In India, India Pakistan News, India Attacked Pakistan, Pakistan Attack, Narendra Modi, India Pakistan War, Modi, India Attack Pakistan, Latest News India Pakistan, Attack On Pakistan By Indian Army, पाकिस्तान, India Pak News, Pakistan Map, India Attack On Pakistan, Indian Attack On Pakistan, Pakistan Air Force, India Vs Pakistan, India Vs Pakistan War, Pakistan Population, India Att
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com