विज्ञापन

तमिलनाडु से विश्वासघात करने वालों के लिए हमेशा ‘खतरा’ बना रहूंगा: चुनावी रैली में स्टालिन का केंद्र पर हमला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि राज्य से विश्वासघात करने वालों के लिए वह हमेशा खतरा बने रहेंगे. उन्होंने परिसीमन को बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को दंडित करने की कोशिश बताया और केंद्र सरकार पर तमिलनाडु विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया.

तमिलनाडु से विश्वासघात करने वालों के लिए हमेशा ‘खतरा’ बना रहूंगा: चुनावी रैली में स्टालिन का केंद्र पर हमला
चेन्नई:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि जो लोग तमिलनाडु के साथ विश्वासघात करेंगे और इसके विकास में बाधा डालना चाहते हैं, उनके लिए वह हमेशा ‘खतरा' साबित होंगे. स्टालिन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन के लिए की जा रही आक्रामक कार्रवाई, तमिलनाडु जैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को ‘दंडित' करने के लिए है. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष स्टालिन ने विपक्ष के उस दावे को याद किया जिसमें उन्हें ‘कलैगनार (दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि) से भी अधिक खतरनाक' बताया था.

उन्होंने कहा कि करुणानिधि से उनकी तुलना कभी नहीं की जा सकती, जो उनके लिए पिता से बढ़कर एक प्रेरणादायक नेता थे.

कलैगनार से तुलना पर बोले स्टालिन

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने कहा था-‘स्टालिन कलैगनार से भी अधिक खतरनाक हैं.' मेरी तुलना उनसे कभी नहीं की जा सकती. मैंने उन्हें पिता से ज्यादा नेता के रूप में अधिक बार संबोधित किया. जब वे ऐसा कहते हैं तो मेरे मन में एक ही बात आती है-जो लोग तमिलनाडु को धोखा देना चाहते हैं और इसके विकास में बाधा डालना चाहते हैं, उनके लिए मैं हमेशा एक खतरा बना रहूंगा.'

यह भी पढ़ें- नीतीश राज में 224 कर्मचारी कर दिए गए थे सस्पेंड, CM सम्राट चौधरी ने पलट दिया फैसला, दिया बहाली का आदेश

उन्होंने पूछा, ‘अगर मैं इस मामले में कलैगनार से एक कदम आगे हूं, तो क्या यह मेरे लिए गर्व की बात नहीं है?' स्टालिन ने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में, मुख्यमंत्री के रूप में लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया और मैंने कल्याणकारी सहायता वितरित करके और राज्य के हितों की रक्षा करके इस भरोसे को बखूबी निभाया.' 

'मैंने केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ी है'

उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं आज भी गर्व से कह सकता हूं कि मैंने केंद्र सरकार के खिलाफ तमिल लोगों के लिए लड़ाई लड़ी है, जो हमेशा तमिलनाडु के साथ विश्वासघात करती है... सामाजिक न्याय के साथ विकास मेरा प्राथमिक लक्ष्य है.' उन्होंने अपनी द्रमुक सरकार द्वारा शुरू की गई कई कल्याणकारी पहलों का ब्योरा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उद्योग, कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तमिलनाडु को कई राज्यों से बेहतर स्थिति में लाकर खड़ा किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि हम और भी ऊंचाइयों को छूएंगे.' 

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से पार्टी नहीं चल पाएगी, प्रियंका को सौंपें कमान...', तेज प्रताप ने कांग्रेस लीडरशिप पर उठाए सवाल

परिसीमन विधेयक पर भी बोले स्टालिन

संसद में परिसीमन विधेयक के पारित नहीं हो पाने पर स्टालिन ने कहा, ‘यह विधेयक विशेष रूप से हमें दंडित करने के लिए लाया गया था, जबकि हम औद्योगिक विकास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं और जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में सफल रहे हैं.' उन्होंने चेताया कि अगर अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) चुनाव जीतता है तो अत्याचार होंगे. स्टालिन ने द्रमुक को हिंदू विरोधी पार्टी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी कभी हिंदुओं के खिलाफ नहीं रही.

वीडियो में DMK अध्यक्ष ने कहा, आपके पिता, बड़े भाई, छोटे भाई और साथी के रूप में, मैं आपसे सुशासन को जारी रखने के लिए चुनाव चिह्न ‘उगते सूरज' और हमारे ‘सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस' के उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न पर वोट देने की अपील करता हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stalin, MK Stalin, TamilnadU Election, Tamilnadu Assembly Election 2026, Stalin In Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com