कोरोना वैक्सीनेशन (COVID19 Vaccination) के लिए प्राइवेट अस्पतालों के 'होटल पैकेज' पर केंद्र सरकार ने गहरी नाराजगी जताई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने राज्यों को निर्देश देकर होटल में टीकाकरण की सुविधा को तुरंत बंद करने को कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि कुछ निजी अस्पताल कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए होटलों के साथ करार कर पैकेज दे रहे हैं. इसके तहत होटलों में लग्जरी सुविधाओं के साथ वैक्सीनेशन का ऑफर दिया जा रहा है.
प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण जारी, AAP नेता आतिशी ने पूछा- क्या केंद्र सरकार घोटाला कर रही है?
लेकिन यह नेशनल कोविड वैक्सीनेशनल प्रोग्राम के तहत तय की गई गाइडलाइन (National Covid Vaccination Program guidelines) के खिलाफ है. लिहाजा ऐसे होटल पैकेज के साथ होटल में टीकाकरण की व्यवस्था तुरंत रोकी जाए. जिन होटलों का प्राइवेट अस्पतालों के साथ वैक्सीन को लेकर करार किया गया था केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे होटलों में टीकाकरण रद्द करने को कहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'PM कोविड को समझ ही नहीं पाए, दूसरी लहर के लिए वही जिम्मेदार', राहुल गांधी का हमला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के लिए सिर्फ चार विकल्प उपलब्ध हैं. पहला सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, दूसरा प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा संचालित प्राइवेट कोविड वैक्सीनशन सेंटर. तीसरा, सरकारी कार्यालयों के कार्यस्थलों पर बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर और प्राइवेट कंपनियों के कार्यालयों पर निजी अस्पतालों द्वारा संचालित केंद्र. चौथा और अंतिम बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए घर के पास कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, जो आरडबल्यूए, हाउसिंग सोसायटी, कम्यूनिटी सेंटर, पंचायत भवन, स्कूल-कॉलेज, ओल्ड ऐज होम जैसी अस्थायी जगहों पर चलाए जाएं.

Health Ministry Letter
इसके अलावा किसी अन्य जगह पर नेशनल कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत टीकाकरण नहीं हो सकता है. लिहाजा पांच सितारा होटलों में टीके लगाना का ऑफर कोविड वैक्सीनेशन की गाइडलाइन के खिलाफ है और इसे तुरंत ही रोका जाए. ऐसा करने वाले संस्थानों के खिलाफ उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई भी की जानी चाहिए. सभी राज्य औऱ केंद्रशासित प्रदेश कोविड वैक्सीनेशन गाइडलाइन के तहत चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की समुचित निगरानी करें.
मुकाबला: कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम कितने तैयार, क्या वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं