हरियाणा के रोहतक से एक हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर कहनी गांव में गोली मारकर विवाहिता की हत्या कर दी गई. सामने आई जानकारी के अनुसार मृतका सपना को जब बचाने के लिए उसका देवर साहिल आगे आया, तो उसे भी गोली मारी दी गई. मौके पर मौजूद लोग साहिल को तुरंत पीजीआई ट्रामा सेंटर ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोप है कि सपना के परिवार वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
क्या है पूरा मामला
सपना ने अपने ही गांव में रहने वाले युवक सूरज से प्रेम विवाह किया था. परिवार इस शादी से खुश नहीं था. ऐसे में सपना की हत्या कर दी गई. आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत सपना के घर जाकर उसे गोली मार दी. ये वारदात देर रात की है. बताया जा रहा है कि रात के समय सपना का पति सूरज घर पर नहीं था. आरोपी घर में आए और सपना को देखते ही उसपर गोली चला दी. घर में सपना का देवर साहिल था. उसने अपनी भाभी को बचाने की कोशिश भी की. इस दौरान उसे भी गोली लग गई. सपना की मौत हो गई है. जबकि साहिल का इलाज चल रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई. जिसके बाद रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं