विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2023

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू कैबिनेट का हुआ विस्तार, राज्यपाल ने सात नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

रविवार को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. राज्यपाल ने सात नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी. 

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का विस्तार हुआ.
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने रविवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. मंत्रिमंडल में शामिल हुए सात नए मंत्रियों को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस की सरकार बनने और सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे. हालांकि पार्टी कीे अंदरूनी कलह के कारण सुक्खू कैबिनेट के लिए मंत्रियों का चयन टेढ़ी खीर मानी जा रही थी, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू कैबिनेट में में सात नए मंत्री शामिल हुए हैं.

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिपरिषद मे सात मंत्रियों को शामिल करने से मंत्रियों की कुल संख्या अब नौ हो गई है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में एक समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई.

नए शामिल मंत्रियों में सोलन से विधायक धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंदर कुमार, सिरमौर जिले के शिल्लाई से हर्षवर्धन चौहान और जनजातीय किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं. इनके अलावा रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है, जो क्रमश: जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं.

विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के अलावा, तीन पद अब भी खाली हैं. राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती. मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर को शपथ ली थी.

ये भी पढ़ें:

* सरकार पारदर्शी, उत्तरदायी और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध: सुखविंदर सिंह सुक्खू
* पैराग्लाइडिंग करते-करते गुजरात में कोरियाई नागरिक, हिमाचल में महाराष्ट्रियन युवक की मौत
* दिल्ली पहुंचे हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh, Himachal Cabinet Expansion, Sukhvinder Singh Sukhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com