विज्ञापन

दिल्ली में भारी बार‍िश की वजह से 14 फ्लाइट्स डायवर्ट, एयरलाइंस ने यात्र‍ियों के ल‍िए जारी की एडवाइजरी

स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें.

दिल्ली में भारी बार‍िश की वजह से 14 फ्लाइट्स डायवर्ट, एयरलाइंस ने यात्र‍ियों के ल‍िए जारी की एडवाइजरी

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बार‍िश की वजह से उड़ानों का संचालन बाधित हुआ है. द‍िल्‍ली एयरपोर्ट से  14 उड़ानों को दूसरी जगहों पर डायवर्ट क‍िया गया है. इनमें 2 इंटरनेशनल फ़्लाइट्स भी शामिल हैं. स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें.

सोमवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा और राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो गई. दक्षिण दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है. 

मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज़ बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश, आंधी-तूफ़ान और बिजली कड़कने का भी अनुमान लगाया है. 

यूपी-ब‍िहार समेत कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अनुमान

राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दिन में हो गई रात, हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport Flight, Delhi Rain, Delhi Weather, Delhi NCR Rain, Flight Divert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com