विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

जेल में कैदियों और पुलिस वालों की मौज, अश्लील डांस का वीडियो वायरल, जेल वार्डन निलंबित

जेल में कैदियों और पुलिस वालों की मौज, अश्लील डांस का वीडियो वायरल, जेल वार्डन निलंबित
जेल के हेड वार्डन को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है.
  • करनाल जिला जेल के हेड वार्डन को शनिवार को निलंबित कर दिया गया.
  • वीडियो में जेल वार्डन को अश्लील नृत्य करते हुए वर्दी में देखा गया था.
  • नृत्य के दौरान लोगों की तरफ से नर्तकी के ऊपर नोट फेंकते भी देखा गया था.
चंडीगढ़: राज्य की एक जेल के हेड वार्डन को शनिवार को निलंबित कर दिया गया. वार्डन का एक महिला के साथ जेल परिसर में नृत्य करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, "हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक जेल ने करनाल जिला जेल के मुख्य वार्डन, सतवान सिंह को जींद जिला जेल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो में होने के लिए पहली अप्रैल, 2017 से निलंबित कर दिया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था."

वीडियो में जेल वार्डन को होली समारोह के उपलक्ष्य में जींद जेल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक पेशेवर नर्तकी के साथ अश्लील नृत्य करते हुए वर्दी में देखा गया था. वीडियो में जेल के अन्य अधिकारी भी दिखाई दिए थे. वीडियो में नृत्य के दौरान लोगों की तरफ से नर्तकी के ऊपर नोट फेंकते भी देखा गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Obscene Dance, Haryana, Jail Warden Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com