हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में भाजपा (BJP) की बैठक से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जिले के एक शीर्ष अधिकारी पुलिसकर्मियों को पाठ पढ़ा रहे हैं कि भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को "सिर में चोट" लगे. वायरल वीडियो में अधिकारी के बातों की भाजपा सांसद वरुण गांधी सहित कई लोगों ने आलोचना की.
हरियाणा में किसानों ने किया हाईवे जाम, पुलिस की "बर्बर" कार्रवाई के खिलाफ दिखा आक्रोश
भाजपा की एक बैठक के विरोध में हरियाणा के करनाल की ओर जा रहे किसानों के एक समूह पर राज्य पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. लाठीचार्ज में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं. जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
I hope this video is edited and the DM did not say this… Otherwise, this is unacceptable in democratic India to do to our own citizens. pic.twitter.com/rWRFSD2FRH
— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 28, 2021
वीडियो में, करनाल के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आयुष सिन्हा पुलिसकर्मियों के एक समूह के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और उन्हें निर्देश दे रहे हैं कि कोई भी विरोध करने वाला किसान क्षेत्र में एक निश्चित बैरिकेड से आगे न जाए.
"यह बहुत सरल और स्पष्ट है, वह कोई भी हो, चाहे वह कहीं से भी हो, किसी को भी वहां पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. हम किसी भी कीमत पर इस रेखा को नहीं टूटने देंगे. बस अपनी लाठी उठाओ और उन्हें जोर से मारो ... यह बहुत स्पष्ट है, किसी भी निर्देश की कोई आवश्यकता नहीं है, बस उन्हें जोर से पीटें. अगर मैं यहां एक भी प्रदर्शनकारी को देखता हूं, तो मैं उनके सिर फोड़ते देखना चाहता हूं.
"कोई शक?" अंत में एसडीएम ने कहा.
"नहीं सर," पुलिसकर्मियों ने बुलंद आवाज में कहा.
करनाल में पुलिस कार्रवाई की खबर सुनते ही अन्य जिलों के किसान भी बड़ी संख्या में निकल आए और एकजुट होकर राजमार्ग जाम कर दिया. इससे दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया. पुलिस ने कहा कि केवल हल्का बल प्रयोग किया गया क्योंकि प्रदर्शनकारी राजमार्ग को अवरुद्ध कर रहे थे और यातायात रोक रहे थे.
Video : CM योगी को चुनौती देने वाले जबरिया रिटायर पूर्व IPS की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी
सिन्हा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "कई जगहों पर पथराव शुरू हो गया था... ब्रीफिंग के दौरान कहा गया था कि आनुपातिक रूप से बल प्रयोग किया जाए."
बीजेपी के वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो एडिट किया गया है और डीएम ने ऐसा नहीं कहा है.. अन्यथा, लोकतांत्रिक भारत में हमारे अपने नागरिकों के साथ ऐसा करना अस्वीकार्य है."
कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "खट्टर साहब, आज आपने हरियाणवी की आत्मा पर लाठियां बरसाई हैं... आने वाली पीढ़ियां किसानों के खून को याद करेंगी जो सड़कों पर बहाया गया है."
स्वराज इंडिया के प्रमुख और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस कार्रवाई ने "हरियाणा पुलिस का असली चेहरा उजागर कर दिया". यादव ने ट्वीट किया, "वे (किसान) सीएम खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की करनाल यात्रा का विरोध कर रहे थे. यह हरियाणा पुलिस का असली चेहरा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं