नूंह जिले के तावडू शहर के मोहम्मदपुर मार्ग के पास वार्ड नंबर एक में हरियाणा शहरी प्राधिकरण की भूमि बनी झुग्गी झोपड़ियों को बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दिया गया. माना जा रहा है कि झुग्गी-झोपड़ियों में असम से आए अवैध घुसपैठिए रह रहे थे.
इस दौरान भारी अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवानों की भी मौजूदगी सहित कई विभागों के अधिकारी मौके पर रहे. आईपीएस नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि सरकार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. अवैध घुसपैठियों पर प्रशासन की पैनी नजर है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जानकारी के मुताबिक, झुग्गियों में अवैध रूप से असम से आए अवैध घुसपैठियों की रिहाइश थी, जो पिछले लगभग 4 साल से सरकारी भूमि में ठहरे हुए थे. करीब एक एकड़ की भूमि में ढाई सौ से अधिक झुग्गी-झोपड़ी बनी. जिनमें लगभग ढाई सौ परिवार के सदस्य रह रहे थे. जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.
इस मौके पर संपदा अधिकारी सिद्धार्थ दहिया तावडू, अधिकारी संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, ट्रेनी आईएएस लक्षित सरीन सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहा. कर्फ्यू के दौरान की गई इस कार्रवाई से हर कोई हैरत में था.
इस कार्रवाई को नूंह हिंसा से भी जोड़कर देखा जा रहा है. माना गया है कि शोभायात्रा में हिंसा फैलाने वाले बाहरी लोग थे, जिनमें अवैध घुसपैठियों पर भी शक जताया गया. इसके संकेत मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही दिए थे कि यूपी की तर्ज पर हरियाणा में बुलडोजर की कार्रवाई होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं