गुजरात ATS, नेवी और सेंट्रल एजेंसी के संयुक्त ऑपरेशन के तहत मंगलवार को अरब सागर में भारतीय सीमा में 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है. टीम ने ड्रग्स पैडलिंग करने वाले 6 विदेशी पैडलर्स (Drugs paddlers)को भी गिरफ्तार किया है. ये सभी पाकिस्तानी (Pakistani Drugs Paddlers) नागरिक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये ड्रग्स एक नाव पर लाई जा रही थी, जिसमें पाकिस्तानी पैडलर्स भी सवार थे.
NCB में ऑपरेशंस के DGB ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, "ये पाकिस्तान का एक तरह से लो कॉस्ट वॉर है. पाकिस्तान ड्रग्स का सहारा लेकर युवाओं को खोखला करने की साजिश रच रहा है." NCB में ऑपरेशंस के DGB ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, "ऑपरेशन सागर मंथन का पहला फेज कामयाब रहा. अब दूसरे फेज के ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई की गई. टीम ने 6 पाकिस्तानी पैडलर्स को गिरफ्तार किया है."
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, अरब सागर में 480 करोड़ की ड्रग्स बरामद, नाव से ला रहे थे 6 लोग
हाजी सलीम सिंडिकेट ने भेजी ड्रग्स की खेप
DGB ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, "ये पूरी खेप पाकिस्तान से हाजी सलीम सिंडिकेट ने भेजी थी. इससे पहले भी भारत भेजे गए कई बड़ी खेफ के पीछे हाजी सलीम सिंडिकेट का ही हाथ था. हाजी सलीम पाकिस्तान का एक बड़ा ड्रग्स सप्लायर है, जिसके कई मॉड्यूल हैं. इसके जरिए वह श्रीलंका, मॉरीशस समेत कई दूसरे देशों में अपना सिंडिकेट फैला रहा है. आरोपी पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से नाव में ड्रग्स की खेप लोड करके निकले थे. भारत के कुछ लोगों के साथ ये संपर्क में भी थे."
समुद्री रास्ते से ड्र्रग्स का धंधा करता है हाजी सलीम
हाजी सलीम नशे का सामान खास तरीके से सप्लाई करता है. वो ज्यादातर समुद्री रास्ते का इस्तेमाल करता है. वो ड्रग्स को समुद्र में अलग- अलग रूट के जरिए भारत और दूसरे देशों के अलग-अलग पोर्ट पर भेजता है. आईएसआई (ISI) का यह 'नया दाऊद' हाजी अली अब इंडियन एजेंसी के रडार पर है.
29 फरवरी को जब्त किया गया था 3300 किलो ड्रग्स
इससे पहले 29 फरवरी को गुजरात ATS ने अरब सागर में एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में 3300 किलो ड्रग्स जब्त की थी. इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है. टीम ने ड्रग्स पैडलिंग करने वाले 5 विदेश पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया था. इस ऑपरेशन के तहत समुद्री सीमा से मादक पदार्थों की अब तक की यह सबसे बड़ी जब्ती है.
24 फरवरी को पकड़ी गई 350 करोड़ की हेरोइन
इस ऑपरेशन के 5 दिन पहले यानी 24 फरवरी को 350 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई थी. टीम ने 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया था. वेरावल बंदरगाह से 350 करोड़ की हेरोइन मछली पकड़ने वाली नाव में पकड़ी गई थी. फिलहाल ATS, गिर सोमनाथ SOG, LCB, FSL और मरीन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
45 करोड़ की ड्रग्स के साथ महाराष्ट्र पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं