विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

गुरमीत राम रहीम अब इन 4 कानूनी विकल्पों की शरण ले सकते हैं डेरा चीफ

यह तय है कि गुरमीत राम रहीम के वकील इस मामले पर शांत नहीं बैठेंगे और बड़ी अदालतों का रुख कर सकते हैं या फिर कुछ और विकल्प अपना सकते हैं.

गुरमीत राम रहीम अब इन 4 कानूनी विकल्पों की शरण ले सकते हैं डेरा चीफ
राम रहीम (फाइल फोटो)
  • सीबीआई कोर्ट के फैसले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं
  • हाई कोर्ट में सजा पर रोक की मांग कर जमानत देने की मांग कर सकते हैं
  • स्वास्थ्य और दूसरे कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग कर सकते हैं
नई दिल्ली: रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाई गई है. रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआई की विशेष अदालत बैठी जहां राम रहीम पहले से ही बंद थे. 50 साल के राम रहीम को लेकर जज कम से कम 5 साल की सजा से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुना सकते थे.

पढ़ें- रोहतक जेल में गिड़गिड़ाने लगा राम रहीम, कहा-मुझे माफ कर दीजिए....

ऐसे में यह तय है कि गुरमीत राम रहीम के वकील इस मामले पर शांत नहीं बैठेंगे और बड़ी अदालतों का रुख कर सकते हैं या फिर कुछ और विकल्प अपना सकते हैं.

गुरमीत राम रहीम के पास क्या कानूनी विकल्प बचते हैं, आइए जानें एक नजर में..

- सीबीआई कोर्ट के फैसले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं 
- हाई कोर्ट में सजा पर रोक की मांग कर जमानत देने की मांग कर सकते हैं 
- स्वास्थ्य और दूसरे कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग कर सकते हैं 
- हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं 

वीडियो- हेलीकॉप्टर में बैठकर राम रहीम को सजा सुनाने पहुंचे थे जज


जेल में बहस पूरी होने के बाद गुरमीत राम रहीम ने जज के सामने माफी मांगनी शुरू कर दी थी. जेल सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की आंखों में आंसू आ गए. उसके शरीर थरथरा रहे थे. वह बार-बार डेरा की ओर से किए गए अच्छे कामों की दुहाई दे रहा था. राम रहीम की कांपती हुई जुबान पर बस एक ही बात थी- 'क्षमा कर दें...हमने समाज के लिए काफी काम किया है.' 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Rahim, Dera Sacha Sauda, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com