आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर तय किया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि ‘आप' से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल हैं.
पार्टी ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है.
गुजरात चुनाव: दो ध्रुवीय राजनीति वाले राज्य में अब त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला, सबकी निगाहें ‘आप' पर
उन्होंने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी.
उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ‘हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे.'
उस वक्त केजरीवाल ने यह भी कहा था, ‘पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया.'
2022 गुजरात विधानसभा चुनाव: ये वो 10 बड़े कारण जो नतीजों पर डाल सकते हैं प्रभाव
‘आप' ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है.
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.
राघव चड्ढा ने गुजरात चुनाव में किया जीत का दावा, कहा- AAP पूरी तरह से तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं